Delhi chunav result 2025: जमकर जश्न,CM धामी ने कार्यकर्ताओं को खिलाई जलेबी,कहा- नतीजे PM मोदी की गारंटी की जीत

Delhi chunav result 2025: दिल्ली चुनावों में प्रचंड जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता प्रदेशभर में जमकर जश्न मना रहे हैं। उत्तराखंड में भी भाजपा ने जीत पर जमकर जश्न मनाया और जलेबी खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। दो विधायक मूल रूप से उत्तराखंड के जीतकर आए हैं।

मुस्तफाबाद सीट से मोहन सिंह बिष्ट और पटपड़गंज से रविंद्र सिंह नेगी ने जीत दर्ज की है। जिससे जश्न दो गुना हो गया है। हालांकि उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम करोलबाग से चुनाव हार गए।

Delhi chunav result 2025 DEHRADUN Celebration CM Dhami jalebi workers guarantee victory PM Modi

देहरादून में भाजपा कार्यालय में जीत के जश्न पर सीएम पुष्कर धामी ने इन नतीजों को पीएम मोदी की गारंटी की जीत बताया है। साथ ही कहा कि वहां डबल इंजन की सरकार में डबल गति से विकास होगा। भाजपा सरकार, अपने संकल्प पत्र किए सभी वादों को पूरा करेगी।

बता दें कि दिल्ली चुनाव में सीएम धामी समेत कई दिग्गजों ने जमकर पसीना बहाया और खूब प्रचार किया। दिल्ली में उत्तराखंड के 25 लाख से ज्यादा वोटर हैं। इस दौरान पार्टी कार्यालय में जमकर आतिशबाजी की गई। प्रदेश अध्यक्ष और सीएम द्वारा एक दूसरे का मुंह मीठा करने के साथ, सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें जलेबी खिलाकर जीत की बधाई भी दी।

सीएम ने कहा कि 27 साल बाद देश की राजधानी से गैर भाजपा सरकारों की विदाई हुई है। यह जीत प्रधानमंत्री मोदी की उस गारंटी की जीत है, जो विकास की गारंटी के पूरा होने की गारंटी देती है। भारतीय जनता पार्टी का ट्रैक रिकॉर्ड है कि पार्टी संकल्प पत्र में जो भी बातें कही जाती है, वह अवश्य पूरी होती हैं।

दिल्ली में जो झूठ, फरेब और भ्रष्टाचार का शासन था जिसके कारण अनेक घोटाले हुए हैं जनता ने उसके खिलाफ मत दिया। क्लिनिक घोटाला, स्मार्ट क्लास घोटाला,यमुना सफाई का घोटाला,शराब का घोटालो का भी सफाया हो गया।

वहां की आपदा सरकार ने लोगों के विश्वास को छलने का काम किया है। दिल्ली को सबसे प्रदूषित राजधानी बनाने का काम किया है।प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में मिली जीत को ऐतिहासिक बताते हुए, प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय नेतृत्व समेत समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी। मैंने कहा यह जीत राजधानी क्षेत्र को भी देश में बह रही विकासधारा से जोड़ने वाली है।

अब वहां भी डबल की इंजन की सरकार में जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर आम व्यक्ति को मिलेगा। जिस तरह की एक तरफ जीत भाजपा को मिली है उसमें समाज के सभी वर्गों का योगदान रहा है। जहां तक बात है दिल्ली में रहने वाले प्रवासी उत्तराखण्डियों की तो, उनके शतप्रतिशत आशीर्वाद ने भाजपा की जीत को शानदार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+