Dehradun news: युवक बना मुस्लिम! पिता की किड़नी खराब, तीन बहनों का इकलौता भाई, परेशान है पूरा परिवार

देहरादून के डोईवाला में तीन साल तक घर में कैद रहा युवक इस्लाम का कट्टर समर्थक बन गया। युवक के पिता की किडनी खराब होने की वजह से डायलिसिस चल रही है। मां प्राइवेट नौकरी कर घर चला रही हैं। युवक तीन ​बहनों का इकलौता भाई है।

देहरादून के डोईवाला में तीन साल तक घर में कैद रहा युवक इस्लाम का कट्टर समर्थक बन गया। जिससे परिजन परेशान हो गए हैं। युवक की मानसिक स्थिति को देखकर घर वाले ​पूरी तरह से टूट गए हैं।

पहले से ही परिवार की आर्थिक स्थिति खराब चल रही है। युवक के पिता की किडनी खराब होने की वजह से डायलिसिस चल रही है। मां प्राइवेट नौकरी कर घर चला रही हैं। जबकि युवक तीन ​बहनों का इकलौता भाई है। युवक के इस तरह के व्यवहार से हर कोई परेशान है। अब युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 Dehradun Youth became Muslim! Father kidney failure only brother three sisters whole family upset

मामला डोईवाला के मारखम ग्रांट का है। 24 वर्षीय युवक वैभव बिजल्वाण के पिता ने पुलिस को सूचना दी कि उनका बेटा चार साल से घर में कैद है और उसका व्यवहार बदला हुआ है। पुलिस के पास जब मामला पहुंचा तो पता चला कि युवक इस्लाम का कट्टर समर्थक बन गया है। जो​ कि समुदाय को फॉलो करने के साथ ही नमाज भी पढ़ता है।

पुलिस को जो प्रारंभिक जानकारी मिली उसके अनुसार युवक क्रिप्टो में ऑनलाइन ट्रेडिंग करते-करते इस्लाम का कट्टर समर्थक बना। तीन साल से घर से बाहर तक नहीं निकला है। इस बीच युवक ऑनलाइन कई ग्रुपों से जुड़कर ऐसे लोगों के साथ जुड़कर दूसरी धार्मिक ​गतिविधियों में लिप्त हो गया।

जब परिजनों को बेटे का व्यवहार बदला हुआ लगा तो युवक से बातचीत करने पर युवक परिजनों के साथ ही लड़ने लगा। अब पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करवाना शुरू कर दिया है। पिता बेटे के इस व्यवहार से परेशान है। पहले ही किडनी खराब होने और घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते चिंता में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+