Dehradun Video: बारिश के पानी ने दिखाया रौद्र रूप, सड़कें बनीं नदियां, हर तरफ पानी-पानी

उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश से जगह जगह नुकसान की खबरें सामने आ रही है। सोमवार देर शाम हुई बारिश में देहरादून शहर जलमग्न नजर आया। सड़कों पर पानी नदियों की तरह बहनें लगा। लोग घंटो जाम में फंसे रहे।

उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश से जगह जगह नुकसान की खबरें सामने आ रही है। सोमवार देर शाम हुई बारिश में देहरादून शहर जलमग्न नजर आया। सड़कों पर पानी नदियों की तरह बहनें लगा। लोग घंटो जाम में फंसे रहे। शहर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। तमसा नदी उफान पर आने से टपकेश्वर महादेव मंदिर में पानी घुस गया। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए देर रात आनन फानन में मंगलवार को सभी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए।

dehradun video heavy rains flood situation fierce waterlogging roads became rivers weather alert

सोमवार को बारिश ने देहरादून में जमकर रौद्र रुप दिखाया। जगह जगह बाढ़ जैसे हालात पैदा होने से प्रशासन और पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। आईटी पार्क के पास तेज पानी आने से अफरा तफरी मच गई। घंटो यहां बाढ़ जैसे हालात बने रहे। गाड़ियां पानी में फंसी रही। जिससे अफरा तफरी का माहौल रहा। यहां पर पानी के तेज बहाव से मची अफरा तफरी को देखकर पुलिस ने लोगों को सचेत किया।

Recommended Video

    Dehradun Video: बारिश के पानी ने दिखाया रौद्र रूप, सड़कें बनीं नदियां, हर तरफ पानी-पानी

    थाना प्रेमनगर के यूआईटी पुल के नीचे बरसाती नदी के उफान पर आने के कारण दो व्यक्ति जो अचानक आये बरसाती नदी की चपेट मे आकर फंस गये। जिन्हें पुलिस ने रेस्क्यू किया। थाना सेलाकुई पुलिस व फायर कर्मियो द्वारा नदी के बीच भंवर मे फंसे 05 पुरुष व 05 महिलाओ को रैस्कूयू कर नदी के तेज बहाव से बाहर निकल कर सकुशल बचाया गया।

    थाना रायपुर के मालदेवता क्षेत्र में भारी बारिश होने के कारण मालदेवता फार्म रिसोर्ट के सॉन्ग नदी पुल के पास कटाव होने के कारण स्थिति का जायजा लेने एसडीएम और सीओ रायपुर पहुंचे जिनके द्वारा पुल पर एहतियातन बैरियर की व्यवस्था व रस्सी की व्यवस्था करने हेतू निर्देश दिए गए और सुरकंडा टिहरी के लिए जाने वाली रोड पर मलबा आने के कारण रोड को जेसीबी से खुलवाया गया। अत्यधिक वर्षा होने के कारण रायपुर क्षेत्र अंतर्गत तपोवन रोड सपेरा बस्ती शांति विहार क्षेत्रों में लगातार लोगों को सतर्क किया गया।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिन मौसम के मिजाज में कोई परिवर्तन आने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी देहरादून, पौड़ी और टिहरी में कहीं-कहीं भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+