dehradun:ज्वैलरी शोरुम में फिल्मी स्टाइल में करोड़ों की डकैती, गन प्वाइंट पर बनाया बंधक ऐसे दिया घटना को अंजाम

dehradun news उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में करोड़ों की डकैती को अंजाम दिया है। देहरादून राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में डकैती होने से हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि ये डकैती ऐसे समय पर हुई है जब देहरादून में राष्ट्रपति का कार्यक्रम चल रहा था। बदमाशों ने सुबह शोरूम खुलने के साथ ही वारदात को अंजाम दिया। शोरुम में 20 करोड़ की डकैती का अनुमान जताया जा रहा है।

Dehradun rajpur road Film style robbery crores rupees jewelery showroom, hostage taken at gun point, this is how the incident was carried out.

गुरुवार को देहरादून स्थित रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने अब नाकेबंदी कर मामले का जल्द खुलासा करने की बात की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े दस बजे शोरूम खुला था। पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसा और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कर्मचारियों को पेंट्री में बंद कर दिए। सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिया।

बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए। बता दें कि राष्ट्रपति के दौरे चलते देहरादून में पहले से ही हाई अलर्ट पर है।

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि घटना को चैलेंज के रूप में दून पुलिस ने स्वीकार किया है, जल्दी बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने तत्काल स्पेशल टीम का गठन करते हुए घटना के अनावरण के लिए संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+