Dehradun news: तीन साल तक घर में कैद रहा युवक बन गया इस्लाम का समर्थक, हैरान कर देगी ये कहानी
देहरादून के डोईवाला में एक युवक तीन साल तक घर में कैद रहा। पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की तो युवक इस्लाम का कट्टर समर्थक बन गया है। पुलिस अब पूरे मामले में जांच में जुट गई है।

देहरादून के डोईवाला में एक युवक तीन साल तक घर में कैद रहा। जब परिजनों को युवक के व्यवहार में कुछ गलत नजर आया तो उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की तो एक अजीबोगरीब कहानी सामने आई। बताया जा रहा है युवक इस्लाम का कट्टर समर्थक बन गया है। जिसके बाद पुलिस अब इस पूरे मामले में युवक के मनोवैज्ञानिक से लेकर हर तरह से जांच में जुट गई है।
क्रिप्टो में ऑनलाइन ट्रेडिंग करते, इस्लाम का कट्टर समर्थक बन गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक क्रिप्टो में ऑनलाइन ट्रेडिंग करते-करते इस्लाम का कट्टर समर्थक बन गया है। वह तीन साल से घर से बाहर तक नहीं निकला है। इस बीच युवक ऑनलाइन कई ग्रुपों से जुड़कर नमाज पढ़ना भी सीख गया और धार्मिक गतिविधियां भी संचालित करने लगा। पिता ने जब बेटे को इस तरह की गतिविधियां संचालित करते देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने युवक से पूछताछ की और कमरे से एक लैपटॉप बरामद किया।
उर्दू बोलना भी सीखा और नमाज भी पढ़ता
पिता ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके बेटे वैभव बिजल्वाण ने उनसे भी अभद्रता की और मुस्लिम धर्म को लेकर मजबूती से अपनी बात रखने लगा। युवक सिर्फ खाना खाने के लिए कमरे से बाहर आता और इस दौरान भी इस्लाम से जुड़ी बातें करता है। देहरादून के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि युवक के कमरे से एक लैपटॉप मिला है। युवक तीन साल से कमरे में कैद रहकर इस्लामिक ग्रुप से जुड़ गया। उसने उर्दू बोलना भी सीखा और नमाज भी पढ़ता है। एसएसपी ने बताया कि प्रथमदृष्टया वह डिप्रेशन में लग रहा है। जिसकी दूसरे एंगल से भी जांच हो रही है। युवक क्या किसी अंर्तराष्ट्रीय या दूसरे मामलों में लिप्त है इसकी भी पुलिस जांच करेगी।












Click it and Unblock the Notifications