Dehradun news: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,कब्र से शव को निकालकर सच आएगा सामने,जानिए क्या है मामला

देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसके बाद मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाना बसंत विहार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहित महिला द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने की उसके परिजनों को ससुराल पक्ष द्वारा सूचना दी गई।

आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा घटना के संबंध में पुलिस को सूचित किये बिना व मृतका के परिजनों को शव दिखाए बिना मृतक महिला के शव को दफना दिया।

Dehradun news Woman died suspicious circumstances truth come out taking out dead body from grave

शव को दफनाने के कुछ दिनों बाद परिजनों को मृतका के शरीर व गले पर चोटों के निशान होने की जानकारी मिली थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए निष्पक्ष विवेचना के लिए मृतका के शव को कब्र से तत्काल बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट से पत्राचार किया गया।

थाना बसन्त विहार से मिली जानकारी के अनुसार 23 सितंबर को बिजनौर निवासी परिजनों ने लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी पुत्री फरहा का विवाह वर्ष 2011 में बसन्त विहार निवासी सलीम के साथ हुआ था। 18 सितंबर को उनकी पुत्री के ससुराल वालों द्वारा उन्हें उनकी पुत्री की मृत्यू होने की जानकारी दी गई। जिस पर वह अपनी पुत्री की ससुराल कांवली गांव देहरादून आये, जहां उन्हें जानकारी मिली कि उनकी पुत्री की मृत्यू जहर खाने से हुई है।

घटना के कुछ दिनों बाद उन्हें जानकारी मिली कि उनकी पुत्री के गले व पीठ पर चोट के निशान थे तथा उन्हें अंदेशा है कि उनकी पुत्री के ससुरालियों द्वारा उसकी हत्या की गई है। पुलिस की ओर से घटना के सम्बन्ध में प्रभावी कार्रवाई और सभी सम्भावित पहलुओं की गहनता से जांच के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष बसन्त विहार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

साथ ही घटना में आवश्यक साक्ष्य संकलन के लिए मृतका के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए कब्र से बाहर निकलवाने के लिये जिला मजिस्ट्रेट से पत्राचार किया गया। जिस पर अपर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा शव के पंचायतनामें/पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए शव को कब्र से बाहर निकालने की अनुमति प्रदान की गई है। जल्द ही मृतका के शव को कब्र से बाहर निकालकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+