Dehradun news: मेडिकल कॉलेज के छात्रों का रात में पार्टी करने और हुड़दंग मचाने का वीडियो वायरल, क्या हुआ एक्शन
Dehradun news: देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के छात्रों का रात में पार्टी करने और हुड़दंग मचाने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें मेडिकल की पढ़ाई कर रहे कुछ छात्र अर्धनग्न होकर डांस करते नजर आ रहे हैं।
इसके साथ ही वीडियो में छात्र सिक्योरिटी से भी अभद्रता करते हुए नजर आ रहे हैं। मामला कॉलेज प्रबंधन और पुलिस के संज्ञान में भी पहुंच गया है। जिसके बाद कार्रवाई की बात की जा रही है। बताया गया कि कॉलेज प्रबंधन ने इसकी जांच के भी निर्देश दिए हैं। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है।

कॉलेज के हॉस्टल में छात्र- छात्राओं द्वारा रात को हुड़दंग मचाने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें मेडिकल की पढ़ाई कर रहे कुछ छात्र अर्धनग्न होकर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।
वायरल वीडियो शनिवार 11 अक्टूबर रात का बताया जा रहा है। यहां छात्रों की देर रात पार्टी चल रही थी। जिसकी कुछ छात्रों ने सूचना पुलिस और सिक्योरिटी को भी दी। बताया कि रात को हॉस्टल में डीजे बजने की सूचना पुलिस को मिली. इसके बाद चीता पुलिस को हॉस्टल भेजा गया। उनके समझाने के बावजूद छात्र-छात्राएं नहीं मानें। तब कोतवाली से पुलिस को हॉस्टल भेजा गया।
जहां कुछ छात्र छात्राएं हॉस्टल में स्पीकर लगाकर तेज आवाज में डांस कर रहे थे। बताया जा रहा है कि कुछ छात्र हल्के नशे में भी पाए गए। पुलिस ने डीजे रुकवाकर छात्र-छात्राओं को ऐसा न करने की चेतावनी दी। अगले दिन छात्र-छात्राओं और सीनियर डॉक्टर को कोतवाली बुलाकर दोबारा ऐसा नहीं करने की वार्निंग दी गई है। मेडिकल छात्रों से जुड़े वीडियो और इस तरह की हरकत करने को लेकर वीडियो और मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। कॉलेज प्रबंधन की तरफ से मामले की जांच कहकर कार्रवाई करने की बात की है।












Click it and Unblock the Notifications