Dehradun news: बाइक पर शादी से लौट रहा यूपी का परिवार,ट्रक की चपेट में आने से मां और बेटी की मौत
दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार शाम हुए दर्दनाक हादसे में महिला और उसकी छह वर्षीय बेटी की मौत हो गई। जबकि पति और पांच साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया है। यूपी का परिवार शादी समारोह से बाइक से लौट रहे थे। तभी रास्ते में ट्रक की चपेट में आ गए।

घटना देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र में धर्मावाला के पास की बताई गई। जहां पर एक बाइक अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गई। इस दौरान हादसे में बाइक सवार महिला और उसकी छह वर्षीय बेटी की मौत हो गई। जबकि, पति और पांच वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुआ परिवार यूपी के छुटमलपुर का रहने वाला है। परिवार पहाड़ी गली विकासनगर में शादी समारोह में आया था। वापस लौटने के दौरान हादसा हो गया। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।












Click it and Unblock the Notifications