Dehradun news: जीजा से लग्जरी कार लेकर भांजे को घूमाने निकला मामा, रास्ते में 4 मजदूरों के लिए बनी काल
देहरादून के राजपुर रोड पर ओवरस्पीड लग्जरी कार से चार लोगों की मौत के मामले में दून पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी अपने जीजा से लग्जरी कार लेकर भांजे को घूमाने निकला था। लेकिन रास्ते में 4 मजदूरों के लिए कार काल बन गई।
बुधवार देर रात में राजपुर रोड पर एक चण्डीगढ नम्बर की लग्जरी कार ने पैदल जा रहे 04 व्यक्तियों व एक स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें पैदल जा रहे 04 व्यक्तियो की मौके पर मौत हो गई और स्कूटी सवार 02 व्यक्ति घायल हो गये।

सूचना पर एसएसपी समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित की। पुलिस जांच में सीएच-01-सीएन-0665 रंग सिल्वर ग्रे के एक साइड से क्षतिग्रस्त होने की पुलिस टीम को फुटेज मिली। संदिग्धता के आधार पर पुलिस टीम आरोपी तक पहुंची। जो कि लखनऊ निवासी जतिन प्रसाद वर्मा ने खरीदने की जानकारी मिली। इस बीच गाड़ी पुलिस को सहस्त्रधारा स्थित एक खाली प्लाट के पास से बरामद हुई।
एसएसपी अजय सिह ने बताया कि पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि फ्लैट में रहने वाले मोहित मलिक ने बताया ये गाड़ी उनके परिचित वंश कत्याल ने रात में खड़ी कर भांजे को जाखन छोडने के लिये उनसे उनकी स्कूटी मांगी थी। इसके बाद गाड़ी के मालिक जतिन प्रसाद वर्मा ने बताया कि उसके साले वंश ने बुधवार को ये गाड़ी घूमने के लिए ले गई। पुलिस ने वंश को गिरफ्तार कर लिया।
जिसने बताया कि वह मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला है और बीबीए करने के बाद दिल्ली में जॉब करता था। दिल्ली से जॉब छूटने के बाद वह काम की तलाश में देहरादून आया था। बुधवार को वह अपने भांजे के साथ अपने जीजा की कार में राजपुर की ओर घूमने गया था। वापसी में जाखन की ओर वापस आते समय अचानक 02 स्कूटियों के कार के सामने आने पर कार से एक स्कूटी के पिछले हिस्से से टकरा गई और अनियंत्रित होकर सडक किनारे जा रहे 04 व्यक्तियों से जा टकराई।












Click it and Unblock the Notifications