Dehradun news: ट्रिपल मर्डर के पीछे की कहानी आई सामने,बस टिकट से ब्लांइड केस के आरोपी तक ऐसे पहुंची पुलिस
देहरादून के पटेलनगर इलाके के बड़ोवाला क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ट्रिपल मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए एसएसपी देहरादून ने खुद पूरा मोर्चा संभाला।
हत्याकांड के पीछे अवैध संबंध होना मुख्य वजह बताई गई है। अभियुक्त ने महिला व उसकी दो बेटियों की हत्या कर कूड़े में फेंक दिया था। पुलिस इस ब्लाइंड मर्डर केस में एक बस टिकट से आरोपी तक पहुंची है।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि थाना पटेलनगर के बड़ोवाला क्षेत्र से पुलिस को तीन शव कूड़े में पडे हुए मिले थे। जिनमें एक महिला का और अन्य दो परिवार के मानकर पुलिस चल रही थी। लेकिन पुलिस को घटनास्थल से कोई खास सबूत हाथ नहीं लगा।
पुलिस ने गुमशुदगी के मामलों को लेकर गहनता से जांच पड़ताल की। देहरादून के अलावा मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर आदि स्थानो पर किसी महिला व उसके बच्चियों की गुमशुदगी के सम्बन्ध में जानकारी की गई। लेकिन देहरादून, मुजफ्फरनगर तथा सहारनपुर के किसी थाने में ऐसे किसी गुमशुदगी का दर्ज होना नहीं पाया गया। बिजनौर में एक दो थाना क्षेत्रों में महिला व उसकी बच्चीयों की गुमशुदगी दर्ज होने की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई। जिसके बाद पुलिस ने वहां टीम भेजकर जांच शुरू की है।
घटनास्थल के आसपास सर्च अभियान के दौरान कुछ दूरी पर पुलिस को बैग मिला, जिसमें महिला व बच्चों के कपडे व अन्य सामग्री रखी हुई थी। साथ ही पास ही एक पर्पल कलर का बैग भी पुलिस टीम को प्राप्त हुआ। घटना स्थल के पास मौजूद टिम्बर लाइन फैक्ट्री के आसपास एक रोडवेज बस का टिक्ट नेहटौर से देहरादून का बरामद हुआ, जो एक बालिग व 01 नाबालिग का था।
इसके बाद पुलिस ने फैक्ट्री के अन्दर से बरामद बैग की कंपनी के जैसे ही नीले रंग के थैले बरामद किए। जब फैक्ट्री के कर्मचारियों की जानकारी जुटाई गई तो नेहटौर का ही रहने वाला एक फैक्ट्री कर्मी हसीन मिला। पुलिस ने व्यक्ति से सख्ती से पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया। हसीन ने बताया कि अवैध सम्बंधो के चलते महिला व उसके बच्चों की हत्या की।
पूछताछ में अभियुक्त हसीन द्वारा बताया गया कि वह बिजनौर का रहने वाला है और बढोवाला में टिम्बर ली फर्नीचर फैक्ट्री में कार्य करता है। वह तलाकशुदा है और मृतका रेश्मा से पिछले 02 वर्षो से उसका प्रेमप्रसंग चल रहा था। रेश्मा द्वारा अभियुक्त पर लगातार शादी करने और साथ रहने का दबाव बनाया जा रहा था। साथ ही समय समय पर खर्चो के लिये पैसो की मांग भी करती रहती।
जिससे परेशान होकर उसने उसे रास्ते से हटाने का सोचा। बीते 23 जून की शाम मृतका अपनी पुत्री आयत(उम्र 15 वर्ष) तथा आयशा(उम्र- 08 माह) के साथ आईएसबीटी देहरादून आ गयी। अभियुक्त को फोन कर अपने देहरादून आने की जानकारी दी। अभियुक्त महिला और उसके बच्चों को लेकर पहले कमरे में आया। रात में अभियुक्त द्वारा पहले मृतका रेश्मा का गला दबाकर उसकी हत्या की।
उसके बाद दोनो बच्चीयो की मुंह व नाक दबाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। बाद में अभियुक्त द्वारा तीनो के शवो को टिम्बर ली फैक्ट्री के पीछ कूढे के ढेर में फेंक दिया व शवों को कूढे के ढेर के नीचे दबा कर छुपा दिया। मृतकों के कपडे नीले थैले में डालकर फेंक दिये। मृतका का बैग भी कूढे के ढेर से कुछ दूरी पर फेंक दिया। मृतका का मोबाइल व उसके घर की चाबी अपने पास छुपा दी थी। अभियुक्त द्वारा मृतको के शवो को फॉम के गददों आदि से लपेटकर रखा था, जिस कारण मृतकों के शव फूल गये थे।












Click it and Unblock the Notifications