Dehradun news: सीवर टैंकर और बाइक की भिड़ंत, जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करने वाले युवक की मौत

Dehradun news: देहरादून के पटेलनगर थाना इलाके में सीवर टैंकर और बाइक सवार की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करता था।

 Dehradun news: Sewer tanker and bike collide, youth working as delivery boy in Zomato dies

कोतवाली पटेलनगर से मिली जानकारी के अनुसार थाने में सूचना प्राप्त हुई की माजरा कट के पास एक सीवर टैंकर और मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को उपचार के लिए महंत इंद्रेश अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान अमरीश कुमार निवासी मुसाइक पोस्ट ऑफिस मुसाइक मुजफ्फराबाद, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है। मृतक जोमैटो में डिलीवरी बॉय का कार्य करता था। घटना के संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

बता दें कि ऑनलाइन डिलीवरी करने वाले युवकों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग भी पहल कर चुका है। साथ ही पुलिस की ओर से भी ये निर्देश दिए जा चुके हैं कि डिलीवरी समय पर पहुंचाने के चक्कर में कई बार डिलीवरी बॉय समय को देखते हुए अपनी जान की परवाह किए तेजी से चलाते हैं।

ऐसे में पुलिस और परिवहन विभाग डिलीवरी बॉय को ट्रेनिंग दे चुकी है। जिनको खुद को सुरक्षित रखने और समय के साथ काम में संतुलन बिठाने को लेकर कई बार क्लास भी लगा चुकी है। इस तरह के हादसे भी इस सेक्टर में काम करने वाले युवाओं के लिए सबक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+