Dehradun news: डोईवाला में सड़क पर लड़ रहे दो सांडो से स्कूटी की टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

Dehradun news: देहरादून के डोईवाला में सड़क पर लड़ रहे दो सांडो से स्कूटी की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। स्कूटी पर सवार दो युवक डोईवाला से लच्छीवाला की ओर जा रहे थे, तभी लच्छीवाला पेट्रोल पंप के समीप युवकों की स्कूटी सड़क पर लड़ रहे दो सांडों से टकरा गई। दुर्घटना में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत होे गई।

घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है, स्कूटी सवार वीरेंद्र क्षेत्री (40) पुत्र दिल बहादुर क्षेत्री व विजय लोधी (32) पुत्र दुखीराम लोधी डोईवाला से लच्छीवाला की ओर जा रहे थे। लच्छीवाला पेट्रोल पंप के समीप युवकों की स्कूटी सड़क पर लड़ रहे दो सांडों से टकरा गई।

Dehradun news Scooty collides with two bulls fighting on road in Doiwala two youths die in accident

जिससे स्कूटी रपटते हुए सड़क पर काफी आगे तक फिसल गई। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर 108 सेवा व पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवकों को उपचार के लिए सीएचसी डोईवाला ले जाया गया। वीरेंद्र क्षेत्री की गंभीर स्थिति को देखते हुए जौलीग्रांट रेफर किया गया। जबकि विजय लोधी का उपचार सीएसची डोईवाला में ही किया जा रहा था। उपचार के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दोनों मृतक दिहाड़ी मजदूरी करते थे। इस घटना के बाद दोनों लोग के घर में मातम छाया हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा पशुओं के कारण पहले भी इलाके में कई हादसे हो चुके है, वो लोग प्रशासन से भी इस बारे में शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। आवारा पशुओं से स्थानीय लोग परेशान हैं, जिससे कई बार हादसे हो चुके हैं। जो कि जानलेवा साबित हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+