Dehradun News रिश्तेदारों की करोड़ों की जमीन का सौदा, बहनोई ने घर में करा दी लूट, कहानी सुनकर हो जाएंगे हैरान
Dehradun News देहरादून में पुलिस ने बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटकांड का खुलासा करते हुए दावा किया कि घटना का मास्टरमाइंड पीड़ित का बहनोई ही है। जिससे अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र में बीती 9 जनवरी को घर में लूट हुई। जिसका पुलिस ने खुलासा किया। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिस घर में लूट हुई उनके बहनोई ने ही प्लान तैयार किया।मास्टरमाइंड आरोपी बुशरान ने बताया गया कि वह पीड़ित की सगी बुआ का दामाद है।

बुशरान जगह-जगह अपने साथियों के साथ घूमकर कपड़ों की फेरी लगाने का काम करता हैं। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पीड़ित ने सहारनपुर में अपनी जमीन का करोड़ा में सौदा किया था, जिसका भनक पीड़ित के बहनोई यानी फुफेरी बहन को पति को लग गई थी। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित के घर से बयाने की धनराशि को लूटने की योजना बनाई थी, लेकिन जमीन का सौदा कैंसिल होने के कारण आरोपियों को घटना में केवल कुछ नकदी और ज्वैलरी ही मिली थी।
Dehradun News
पुलिस ने बताया कि बीती 9 जनवरी को शराफत निवासी वन विहार मेहुवाला ने कोतवाली पटेल नगर में शिकायत दर्ज कराई थी। शराफत ने अपनी शिकायत में बताया कि 9 जनवरी की रात को चार लोग उनके घर में घुसे थे। चारों ने परिवार को बंधक बनाया और मारपीट कर एक लाख रुपए की नगदी और कुछ ज्वैलरी लूट ले गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस की अलग-अलग टीमों ने घटना के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस ने तेलपुर चौक के पास से चेकिंग के दौरान मुजफ्फरनगर निवासी आरोपी बुशरान राणा, आसिफ उर्फ बबलू, इरफान, राजकुमार उर्फ अनिल और वासिफ को गिरफ्तार किया।
Dehradun
आरोपियों के कब्जे से पुलिस को शराफत के घर लूटी गई धनराशि 91,950 रुपए, 315 बोरे के दो अवैध तमंचे, 315 बोर के चार जिंदा कारतूस 315 बोर और दो चाकू भी बरामद हुए। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपी को जानकारी थी कि शराफत ने सहारनपुर में अपनी जमीन का करोड़ों रुपये में सौदा किया गया है और बयाने के तौर पर उसके पास लगभग एक करोड 80 लाख रुपए आने वाले हैं, जिस पर आरोपी ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर शराफत के घर पर लूट की योजना बनाई। लेकिन पकड़ा गया।












Click it and Unblock the Notifications