Dehradun news: बिजनौर, बरेली और सहारनपुर के बड़े नशा तस्कर आए रडार पर, लाखों की स्मैक बरामद, ऐसे चल रहा धंधा

बिजनौर, बरेली और सहारनपुर के बड़े नशा तस्कर दून पुलिस के रडार पर आये हैं। अभियुक्तो के कब्जे से 82 लाख रुपए अनुमानित कीमत की कुल 273.94 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

भारी मात्रा में अवैध मदार्क पदार्थो के साथ उत्तरप्रदेश के दो नशा तस्करो को अलग-अलग थाना क्षेत्रो से दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Dehradun news police Big drug smugglers Bijnor Bareilly Saharanpur come under radar smack recovered business is going on like this

सेलाकुई पुलिस द्वारा 172 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त और कोतवाली नगर व एएनटीएफ देहरादून की संयुक्त टीम द्वारा 101.94 ग्राम स्मैक के साथ एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त बरेली से स्मैक लाकर देहरादून में सप्लाई करते थे। जो कि इंडस्ट्रियल एरिया में कार्यरत मजदूर और शिक्षण सस्थानों में अध्यनरत छात्र को टारगेट करते थे।

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सीएम धामी के विजन "ड्रग फ्री देवभूमि 2025" को सार्थक करने के उद्देश्य से नशा तस्करों के खिलाफ दून पुलिस का अभियान जारी है। जिसके तहत दो थाना पुलिस टीम ने कार्रवाई की है। थाना सेलाकुई पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान राजा रोड, मजार के पास, सेलाकुई से एक अभियुक्त वाजिद को 172 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह सहारनपुर का निवासी है और बरेली निवासी अपने रिश्तेदार इंतजार से उक्त स्मैक को कम दामों पर खरीदकर इंडस्ट्रियल एरिया तथा शैक्षिक संस्थानों के आसपास स्थानीय लोगो व छात्रो को उक्त स्मैक बेचकर मुनाफा कमाता है।

उधर कोतवाली नगर पुलिस टीम और एएनटीएफ देहरादून की सयुंक्त टीम द्वारा लक्षमण चौक क्षेत्र में चैकिंग के दौरान मालवीय रोड से संदिग्धता के आधार पर एक अभियुक्त को पकड़ा। अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह पूर्व में राजमिस्त्री का कार्य करता था।

इस दौरान उसकी पहचान राशिद पुत्र अनवर, निवासी आजाद कालोनी से हुई जो स्मैक सप्लाई का कार्य करता था, अभियुक्त द्वारा जल्दी पैसा कमाने के लालच में राशिद के साथ मिलकर स्मैक सप्लाई का काम करने लगा, अभियुक्त स्मैक को स्थानीय नशेडियो तथा शिक्षण संस्थानो के छात्रो को बेचकर मुनाफा कमाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+