Dehradun news: नए साल के जश्न को पुलिस अलर्ट, हुड़दंगियों से ऐसे निपटेंगे, आयोजकों के लिए जारी हुई ये गाइडलाइन

Dehradun news: नए साल के जश्न को लेकर पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है। हुड़दंग करने वालों से पुलिस किस तरह निपटेगी और आयोजकों को किस तरह अपनी व्यवस्थाएं दुरस्त रखनी होगी। इसको लेकर पुलिस ने निर्देश जारी कर दिए हैं। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने होटल/रेस्टोरेंट/बार मालिकों के साथ मीटिंग कर सुरक्षा के लिए किये जा रहे प्रबंधों के विषय में सुझाव मांगे और निर्देश भी जारी किए।

 Dehradun news: Police alert New Year celebrations how deal hoodlums guidelines issued organizers

एसएसपी ने सभी प्रतिष्ठानो में सीसीटीवी कैमरे लगाने और चालू हालात में होने के निर्देश दिए। साथ ही नए साल के जश्न के कार्यक्रम आयोजित करने वालों को जरूरी बातों को फॉलो करने को कहा। साथ ही इसकी सूचना थाने को देने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने हुड़दंगियों से सख्ती से निपटने के साथ ही मसूरी जाने वालों के लिए खास प्रबंध और ट्रैफिक के साथ ही पार्किंग को लेकर जरूरी गाइडलाइन जारी किए।

गाइडलाइन

  • सभी प्रतिष्ठानो में सीसीटीवी कैमरे व अन्य सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद और चालू हालात में होने चाहिए।
  • थर्टी फस्ट का आयोजन करने वालों को पार्किग व्यवस्था के साथ ही स्टाफ तैनात करने होंगे। गाड़ी गलत जगह पार्क करवाने पर चालानी कार्रवाई होगी।
  • कार्यक्रम आयोजित करने से पहले अपने नजदीकी थाने को कार्यक्रम के विषय में विस्तृत जानकारी देना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कार्यक्रम की पूरी डिटेल, टाइमिंग और निजी सुरक्षा के भी इंतजाम करने की सूचना देनी होगी।
  • किसी भी प्रकार की घटना होने पर तुरंत 112 डायल करें और लॉ एंड आर्डर मेंटेन करवाना सुनिश्चित करें।
  • मसूरी जाने वाले पर्यटकों की सहायता के लिए कुठाल गेट व अन्य स्थानों पर बडे-बडे सूचना पट्ट पर मसूरी की यातायात व्यवस्था व रूट प्लान के बारे में जानकारी के लिए लगाये गये है।
  • किसी भी प्रकार से हुडदंग मचाने वालों के विरूद्ध सभी प्रभारी/थानाध्यक्ष/सम्बन्धित चौकी प्रभारी कड़ी कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे।
  • होटलों, रेस्टोरेंट/बार के लिये सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में पुलिस द्वारा सहयोग प्रदान किया जायेगा।
  • नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सुरक्षा की दृष्टि से संपूर्ण जनपद में व्यापक संख्या में पुलिस बल को ड्यूटी के लिए नियुक्त किया गया है साथ ही सभी प्रभारी/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वह लगातार बड़े आयोजन स्थलों पर भ्रमणशील रहेंगे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+