Dehradun News: गोलीकांड को लेकर सड़कों पर उतरे लोग,मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद राजस्थान से धरा

देहरादून में ​हुए गोलीकांड को लेकर अब परिजन और स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए हैं। घटना से आक्रोशित स्वजनों और क्षेत्रवासियों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया और डोभाल चौक पर जाम लगाया।

प्रदर्शनकारियों को समझाने गई पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस बीच घटना के मुख्य अभियुक्त रामबीर को हल्की मुठभेड़ के बाद राजस्थान से दून पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Dehradun News People took streets over shooting main accused arrested police Rajasthan encounter

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि वे लगातार सभी टीम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। फरार अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए विभिन्न राज्य में देहरादून पुलिस की स्पेशल टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

रविवार देर रात देहरादून के रायपुर थाना इलाके में डोभाल चौक पर गोलीकांड की घटना सामने आई। जिसमें मामूली विवाद के बाद तीन लोगों पर गोली चलाने की घटना हुई। इस में एक युवक की मौत हो गई और दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सोमवार को युवक की बॉडी ले जाते समय भी परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा। इस बीच स्थानीय विधायक के आने के बाद मामला शांत हुआ। घटना के प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

घटना से आक्रोशित स्वजनों और क्षेत्रवासियों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया और डोभाल चौक पर जाम लगाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के पीछे कार बेचने को लेकर पैसे न देने का प्रकरण भी सामने आया है। हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

गोलीकांड मामले में 07 आरोपियों के खिलाफ हत्या और अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में संलिप्त देवेंद्र उर्फ सोनू भारद्वाज तथा उसके भाई मोनू शर्मा व शम्भू यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। इस गोलीकांड में पश्चिमी यूपी का शूटर रामबीर और उसका साथी मनीष भी शामिल था। जो कि फरार चल रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+