Dehradun news:रेस्टोरेंट के वॉश रूम में छिपा रखा था मोबाइल,हिडन कैमरे से क्लिप सामने आने से मचा हड़कंप

Dehradun news: देहरादून के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट के वॉश रूम में मोबाइल लगाकर आपत्तिजनक क्लिप बनाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी झारखंड का रहने वाला है जो कि रेस्टारेंट में हाउसकीपिंग का काम करता है।

Dehradun news Mobile hidden in wash room of restaurant stir after clip from hidden camera surfaced

कोतवाली कैंट से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार 15 अगस्त को कन्ट्रोल रूम को एक महिला द्वारा फोन कर सूचना दी गई कि चकराता रोड स्थित आनन्दम रेस्टोरेंट के महिला वाशरूम में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल छिपाकर रिकॉर्डिंग की जा रही थी, जिसे रेस्ट्रोरेंट में आयी कुछ महिलाओ द्वारा वाशरूम का इस्तेमाल करने के दौरान देखा गया था।

उन्होंने इसकी सूचना रेस्ट्रोरेंट सचांलक को दी गई, जब दोबारा वाशरूम में गये तो मोबाइल वाशरूम से गायब मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने जब सारे स्टाफ से पूछताछ की तो एक हाउसकीपिंग का कार्य करने वाले एक कर्मचारी पर शक हुआ।

सख्ती से पूछताछ पर उसके द्वारा महिला वाशरूम में मोबाइल छुपाकर रखना स्वीकार किया गया। बताया कि वह रेस्टोरेंट में बने तीनो महिला वाशरूम में सफाई का काम करता है, इस दौरान उसके द्वारा महिला वाश रूम में मोबाइल छिपाकर रख दिया था। इस बार जैसे ही महिला ने शिकायत की तो आरोपी ने मोबाइल हटाकर क्लिप भी डिलीट कर दिए। आरोपी की पहचान विनोद पुत्र परमेशवर मंडल, निवासी चरककुटीर, थाना मनिहारी, धनबाद, झारखंड के रूप में हुई।

इस प्रकरण पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया है। उन्होंने कहा की शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान में इस प्रकार की घटना का होना अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने घटनास्थल पर प्रतिष्ठान के मालिक व एसओ कैन्ट से वार्ता की और निर्देश दिए है कि इस मामले में आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वह जब भी जरूरत पड़ने पर पब्लिक वाशरूम और चेंजिंग रूम का इस्तेमाल करती हैं तो सतर्क होकर करें और आसपास जांच ले कहीं कोई हिडन कैमरा तो नही लगा है। यदि कोई भी कैमरा पाया जाता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+