Dehradun News विकासनगर में 12वीं की नाबालिग छात्रा की क्रुरता के साथ हत्या, चचेरे भाई पर लगे गंभीर आरोप
Dehradun News देहरादून के विकासनगर में 12वीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा की हत्या का सनसनी मामला सामने आया है। युवती की क्रुरता के साथ हत्या करने की आशंका जताई है। युवती के परिजनों ने चचेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। जो कि फरार बताया जा रहा है।
पुलिस ने शव के पास से एक मोटरसाइकिल और हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हंसिया भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि ये हंसिया कुछ दिन पहले छात्रा के चचेरे भाई ने विकासनगर की एक दुकान से खरीदा था। साथ ही घटना से पहले छात्रा अपने चचेरे भाई के साथ बुधवार शाम वो दवा लेने के लिए बाइक पर निकली थी।

रात 9 बजे तक जब वो घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। न तो युवती का कुछ पता चला नहीं चचेरे भाई का। इसके बाद ढालीपुर शक्ति नहर के किनारे छात्रा का क्षत-विक्षत शव मिला। जिसके बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।
कोतवाली विकासनगर से मिली जानकारी के अनुसार ढालीपुर हरबर्टपुर में सडक किनारे झाडियों में एक युवती का शव बरामद मिला। जिसके सिर पर काफी चोटें थीं। मौके पर शव की शिनाख्त करने पर स्थानीय व्यक्तियों द्वारा उसकी पहचान मनीषा पुत्री आनंद सिंह निवासी बोक्सा बस्ती ढालीपुर के रूप मे की गई। मौके पर फील्ड यूनिट तथा फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की फोटोग्राफी/विडियोग्राफी करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई।
मृतका के परिजनों से पूछताछ में उनके द्वारा शाम के समय मृतका का अपने ताऊ के लड़के सुरेंद्र पुत्र छोटा निवासी बोक्सा बस्ती ढालीपुर के साथ मोटरसाइकिल से अस्पताल जाने और उसके वापस न आने पर परिजनों द्वारा उसे ढूंढने की जानकारी दी गई। घटना के सम्बन्ध में मृतका के पिता आनन्द सिंह द्वारा कोतवाली विकासनगर पर उनके भाई के पुत्र सुरेन्द्र उर्फ मान्डू द्वारा उनकी पुत्री की हत्या किये जाने के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर दी गई।
जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया। घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते घटना स्थल के पास से अभियुक्त सुरेन्द्र की मोटरसाइकिल तथा घटना में प्रयुक्त दरांती को बरामद किया गया है। अब तक की विवेचना में घटना में प्रयुक्त दरांती को 02 दिन पूर्व अभियुक्त द्वारा खरीदे जाने के साक्ष्य पुलिस को प्राप्त हुए हैं।
घटना में फरार अभियुक्त की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने मृतक युवती के परिजनो से भेंट कर घटना में शामिल अभियुक्त के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही का भरोसा दिलाया गया। साथ ही अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।












Click it and Unblock the Notifications