Dehradun news: सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर पुलिस और परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी ने की बड़ी कार्रवाई

देहरादून के विकासनगर में एक युवक ने सुसाइड करने से पहले वीडियो बनाकर अपने परिजन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद युवक ने नहर में छलांग लगाकर जान दे दी।

देहरादून के विकासनगर में एक युवक ने सुसाइड करने से पहले वीडियो बनाकर अपने परिजन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद युवक ने नहर में छलांग लगाकर जान दे दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले पर एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को पुलिस लाइन हाजिर कर दिया।

 Dehradun news: Making video before die made serious allegations against police family members, SSP took major action

विकासनगर में गुडरिच गांव निवासी युवक ने परिजन और पुलिस प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए नहर में कूदकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने आत्महत्या के लिए कई परिजनों को भी जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने युवक के शव को नहर से बरामद कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासनगर के गुडरिच निवासी अजीत कुमार (24) बीती शनिवार की शाम को आत्महत्या करने की बात कह कर वह घर से निकल गया, जिसे परिजनों ने गंभीरता से नहीं है। जब वह देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस बीच आत्महत्या से पूर्व बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिस पर एसडीआरएफ ने शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया। युवक का शव पॉवर हाऊस के इंटैक से बरामद किया गया।

मृतक ने वीडियो में अपने कई रिश्तेदारों पर आरोप लगाए हैं। मृतक ने सुसाइड करने से पहले एक वीडियो बनाया जिसमें आरोप लगाया कि उसे घरवाले व थाना विकासनगर मे नियुक्त कांस्टेबल त्यागी द्वारा प्रताडित किया जा रहा है। जिससे परेशान होकर शक्ति नहर मे कूदकर करने की बात की।

एसएसपी दलीप कुंवर ने बताया कि मृतक की पत्नी कोमल द्वारा एक प्रार्थऩा पत्र अपने सुसराल पक्ष सोहन, लीलादेवी, आकाश , सेवाराम , सुलोचना, रघुवीर, आशा व अन्य के आत्म हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपी पुलिसकर्मी को भी लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस का कहना है ​कि मृतक का अपने परिजनों ने संपत्ति को लेकर भी विवाद चल रहा था। जिसकी जांच की जा रही है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+