Dehradun News: वकीलों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, सड़क पर उतरकर कर रहे आंदोलन, जरा हटके, जानिए कैसे
Dehradun News: देहरादून में वकीलों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चेंबर निर्माण से संबंधित किसी भी नीति में सरकार का सहयोग न मिलने से नाराज होकर वकीलों ने अपना आंदोलन शुरू कर दिया है। वकीलों ने अपने आंदोलन का तरीका जरा हटके रखा हुआ है। वकील दो घंटे तक सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर रहे हैं।
देहरादून पुरानी जिला अदालत की खाली जमीन पर चेंबर का निर्माण की मांग को लेकर वकीलों ने विरोध का नया तरीका अपनाया है। रोजाना सांकेतिक तौर पर सड़क को जाम कर रहे हैं, आने वाले समय में प्रदर्शन की समय सीमा बढ़ाते रहेंगे।

नाराज वकील सोमवार से सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को वकीलों ने हरिद्वार रोड स्थित कोर्ट परिषद के समीप मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने कहा कि सरकार वकीलों के चेंबर निर्माण से संबंधित किसी भी नीति में सहयोग नहीं कर रही है। इससे नाराज अधिवक्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।
पुराने जिला जज अदालत परिसर के सिविल परिसर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रैन बसेरा बनाए जाने के प्रस्ताव का देहरादून बार एसोसिएशन विरोध कर रहा है। मांग को लेकर आज मंगलवार को भी देहरादून के वकील सड़क पर उतरे, लेकिन विरोध का तरीका जरा हटके दिखा।
सोमवार को वकीलों ने हरिद्वार रोड पर सुबह करीब 10:30 से 11:30 बजे तक चक्का जाम रखा, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हुई। मंगलवार को भी 10:30 से 12:30 बजे तक (दो घंटे) चक्का जाम रखा गया। इस दाैरान रोड के दोनों तरफ से वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा था जिससे वाहन चालकों को व्यस्त समय में काफी परेशानी हुई। बार एसोसिएशन ने कहा है कि जब तक उन्हें ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा वह विरोध-प्रदर्शन की समय-सीमा बढ़ाते जाएंगे। वकीलों के आंदोलन से कोर्ट आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications