करवा चौथ पर पति पहुंचा जेल, पत्नी के साथ किया कुछ ऐसा कि पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे,अब सामने आई वजह

dehradun news Karva Chauth: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में करवा चौथ के दिन एक पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पति पर पत्नी की हत्या का प्रयास करने का आरोप लगा है। बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते पति ने इस घटना को अंजाम दिया है।

आरोपी पति ने पत्नी का गला दबाकर मारने की योजना बनाया और मरा समझकर घटनास्थल से फरार हो गया।देहरादून के थाना नेहरू कॉलोनी से मिली जानकारी के अनुसार कनक गांव चंपावत के राजेंद्र नाथ ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया।

dehradun news Karva Chauth Husband went jail did something his wife police put behind bars reason has come to light

पारिवारिक विवाद के चलते रह रहे दोनों अलग
उन्होंने बताया कि उनकी बहन और उसके पति विनोद गिरी गोस्वामी के बीच मे कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है और दोनों अलग अलग रहते है। बताया कि मेरे जीजा विनोद गिरी गोस्वामी रुद्रपुर उधमसिंहनगर में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने देहरादून आकर मेरी बहन के साकेत कालोनी अजबपुर स्थित रूम पर जान से मारने की नीयत से मेरी बहन का गला दबाकर हत्या की कोशिश की।

मरा समझकर भागा पति
यह देखकर 7 वर्षीय भांजा चिल्लाया जिसे सुनकर पड़ोसी वहाँ आए तो पड़ोसियों को आता देख विनोद गिरी मेरी बहन को मरा समझकर वही छोड़ कर भाग गया। जिस पर आसपास के लोगो द्वारा बहन को दून हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की।

करवा चौथ पर पहुंचा सलाखों के पीछे
इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि अभियुक्त अपनी गाड़ी को लेने के लिए साकेत कॉलोनी घटना स्थल पर आ रहा है। जिसके बाद पुलिस ने करवा चौथ के दिन विनोद गिरि को साकेत कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया बता दें कि रविवार को करवा चौथ मनाया गया। जिसमें पत्नि अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जल व्रत रखती हैं। इसी खास दिन पुलिस के हाथोंं एक ऐसा पति भी गिरफ्तार हुआ जिसने अपनी पत्नी को मारने की कोशिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+