Dehradun news: पति- पत्नी ने मिलकर खोली फाइनेंस कम्पनी, करोड़ों रुपए निवेश के नाम पर लेकर फरार, पुलिस ने दबोचा

Dehradun news: करोड़ों की धोखाधड़ी कर हजारों लोगों को भारी मुनाफे का लालच देकर ठगने वाले मुख्य अभियुक्त को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त जगमोहन चौहान लोगों से पैसे लेकर अपनी माइक्रो फाईनेंस इंडिया एसोसिएशन कम्पनी में करोड़ों का निवेश कराता था।

थाना नेहरु कालोनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज कराई कि एक निजि फाइनेंस कम्पनी जमाकर्ताओं को अधिक रुपये का ब्याज मिलने और भारी मुनाफे का लालच देकर करोडो रुपये लेकर फरार हो गई है।

Dehradun news Husband wife opened finance company together absconded crores rupeese name investment police arrested them

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर 02-10-2025 को पुलिस द्वारा स्वयं वादी बनकर मुकदमा दर्ज किया गया। प्रकरण विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि कम्पनी का फाउंडर मेंबर जगमोहन सिंह चौहान और कम्पनी की डायरेक्टर नीलम चौहान पत्नी जगमोहन सिंह चौहान निवासी सरस्वती विहार थाना नेहरू कोलानी देहरादून निवासी हैं।

कम्पनी का पैसों का सारा लेन देन जगमोहन सिंह चौहान कम्पनी के कार्यालय में बैठकर आपरेट करता है और लोगों के साथ ठगी एवं धोखाधड़ी के उद्देश्य से लोगों को अधिक ब्याज का लालच एंवं झांसा देकर कम्पनी में खाता खोलने एवं निवेश करने के लिए अपने जाल में फंसाता। जिनकी योजनाओं के झासें मे आकर लोग इनकी फाइनेंस कम्पनी में अपनी आरडी/एफडी तथा डीडीएस के खाते खोले जाते थे।

घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कंपनी से संबंधित सभी बैंक खातों को सीज कराया गया तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को निर्देश दिये गये। जिस पर पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07-10-2025 को अभियुक्त जगमोहन सिह चौहान को थाना रोड नेहरु कालोनी के पास से गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी देहरादून ने अपील जारी कर कहा कि मुनाफे के लालच में कई लोग छोटी-मोटी कंपनियों में निवेश करते हैं। कंपनियों में भोले भाले लोगों का निवेश में पैसा लगाकर उसके संचालकों द्वारा विश्वास दिलाकर लोगों की गाड़ी कमाई को हड़प लिया जाता है। सभी निवेशकों से अनुरोध है कि कृपया अपनी कमाई को निवेश करने से पूर्व जिस कंपनी में निवेश कर रहे हैं उसका सही प्रकार से सत्यापन करें, जांच परख करने के बाद ही निवेश करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+