Dehradun news: दस साल के बच्चे को गुलदार ने बनाया निवाला, परिजनों ने गुलदार के मुंह से छीना, नहीं बची जान
देहरादून में एक बार फिर गुलदार ने एक मासूम को निवाला बना दिया। जिससे फिर से देहरादून में दहशत है। घटना रविवार रात की है, बताया जा रहा है कि मसूरी-किमाड़ी मार्ग पर वन गुर्जर बस्ती में खेल रहे दस साल के मासूम को गुलदार ने झपटा मारा।

परिजनों ने बच्चे को गुलदार के मुंह से छीना लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद मौके पर वन विभाग और पुलिस की टीमें पहुंची और रात तक कॉम्बिंग होती रही। देहरादून के कैंट थाना इलाके के किमाड़ी मार्ग पर गल्जवाड़ी गांव से करीब दो किलोमीटर नीचे की तरफ वन क्षेत्र में बड़ी वन गुर्जर बस्ती है। यहां पर गुर्जरों के करीब 10-12 डेरे हैं। बताया जा रहा है कि दस साल का रियायत डेरे से बाहर आया और इसी बीच
गुलदार रियासत को उठाकर ले जाने लगा। बच्चों ने शोर मचाया तो डेरों में मौजूद लोग गुलदार की ओर दौड़े। लोगों ने बच्चे को गुलदार के जबड़ों से छुड़ा लिया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद मौके पर कैंट थाना पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची।
देहरादून में दो माह के भीतर यह गुलदार के हमले की यह तीसरी घटना है। बीते माह जनवरी में राजपुर रोड स्थित सिंगली गांव में मासूम को गुलदार उठाकर ले गया था। जिसके बाद से लोगों में गुस्सा है। 26 दिसंबर को सिंगली में बच्चे को मौत के घाट उतारा। जिसके बाद से लोग दहशत में हैं। इसके बाद 14 जनवरी को सुंधोवाली में बच्चे को गुलदार घायल कर चुका है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि कई दिनों से क्षेत्र में गुलदार के होने की सूचना थी, लेकिन विभाग ने कुछ कदम नहीं उठाया। बताया जा रहा है कि शव को लेकर आ रही टीम पर भी गुलदार ने हमला किया। वन विभाग की टीम ने फायर कर किसी तरह जान बचाई।












Click it and Unblock the Notifications