Dehradun news: संपत्ति के लिए पहले की पिता की हत्या फिर पत्नी को मारी गोली, पुलिस के साथ भी की मुठभेड़

Dehradun news: देहरादून पुलिस ने महिला के सिर पर लगी गोली और मुठभेड़ मामले में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी के पकड़ में आने के बाद पुलिस ने एक साथ कई मामलों के खुलासे किए हैं। आरोपी ने देनदारी चुकाने के लिए पहले पिता की हत्या की बाद में पत्नी को भी मारने की कोशिश की थी।

Dehradun news: First father murdered for property then wife shot, encounter with police also

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बीते 13 जनवरी को रायपुर पुलिस को थानो रोड बड़ासी पुल के नीचे एक महिला घायल अवस्था में बेहोशी की हालत में मिली थी। जब महिला को अस्पताल लाया गया तो सीटी स्कैन के बाद एक चौंकाने वाला खुलासा हो गया। महिला के सिर पर गोली लगने की डॉक्टरों ने पुष्टि की। जब पुलिस ने महिला की पहचान के लिए सोशल मीडिया में जानकारी दी तो हरिद्वार निवासी काव्या ने पुलिस को बताया कि पीड़ित उसकी बडी बहन तान्या राजपूत है। जिसने सोनीपत हरियाणा निवासी शुभम से वर्ष 2020 में प्रेम विवाह किया था।

इसके बाद से वह मायके से संपर्क में नहीं थी। तथा शादी के बाद वह मायके वालो से ज्यादा सम्पर्क न रखते हुए सोनीपत हरियाणा में ही रहती थी। पुलिस ने जब पीड़िता के पति के बारे में पड़ताल शुरू की तो उसके ससुर के लापता होने की भी जानकारी मिली। इस बीच पुलिस को पीड़िता के पति की कार बरामद हुई। इसके बाद पुलिस किसी तरह उसके पति शुभम की लोकेशन मसूरी पर पहुंची।

इस बीच शुभम जिस होटल में रूका हुआ था, पुलिस वहां तक पहुंच गई जैसे ही पुलिस शुभम को पकड़ने की कोशिश कर रही थी, शुभम ने अपने पास पहले से रखी देसी पिस्टल से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जिसमें पुलिस टीम में मौजूद दरोगा मिथुन कुमार के पेट में गोली लग गई और आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पहले दरोगा मिथुन कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया और उनका इलाज शुरू हो गया।

इस बीच पुलिस ने मसूरी रोड पर आरोपी को पकडने का प्रयास किया गया, जिसने फिर से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जिसमें 02 बुलेट मौके पर पुलिस के वाहन पर लगी। अपने बचाव मे पुलिस द्वारा किये गये जवाबी फायर में आरोपी के पैर पर गोली लग गई। जिसे पुलिस अस्पताल लेकर आई।

आरोपी से जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी ने हरियाणा में विभिन्न लोगों से 40 से 50 लाख का उधार लिया था, जो उस पर उधार वापस करने के लिये लगातार दबाव बना रहे थे। जब उसने पिता से पैसे मांगे तो पिता ने भी इनकार कर दिया। जिसके बाद उसने संपत्ति के लालच में सितम्बर 2023 में सोनीपत में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद उसके शव को मुज्जफरनगर से हरिद्वार के बीच जंगल मे ठिकाने लगा दिया। उसके बाद अभियुक्त अपनी पत्नी को लेकर वहां से फरार हो गया। जिसके बाद वह पुलिस से बचने के लिए ठिकाने बदलता रहा। इस बीच उसकी पत्नी को पिता की हत्या करने की जानकारी लगी। तो आरोपी ने पत्नी को भी गोली मार कर पुल से नीचे फेंक दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+