Dehradun news:यहां डॉक्टर्स की टीम ने 55 वर्षीय महिला के गले से निकाला एक किलो का ट्यूमर,जानिए कैसे बचाई जान
देहरादून के डॉक्टरों ने 55 वर्षीय महिला के गले से एक किलो का ट्यूमर निकाला है। महिला के परिजनों ने उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक के नामचीन अस्पतालों में इलाज के लिए ले गए लेकिन कहीं आराम नहीं मिला। इसके बाद देहरादून के श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हुई सफल सर्जरी से मरीज़ को राहत मिली है।
जानकारी दी कि गले में उभरा हुआ ट्यूमर मरीज़ की छाती की खून की नसों के साथ चिपका हुआ था और बात करने वाली नस (वोकल काॅर्ड्स) के बहुत नजदीक थी। ट्यूमर बीमारी के प्रभाव की वजह से छाती की ओर बढ़ता जा रहा था। जिसकी वजह से मरीज़ को सांस लेने में परेशानी हो रही थी और मरीज़ की जान का जोखिम भी बन रहा था।

ऑपरेशन न के दौरान सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि ट्यूमर को निकालने के दौरान छाती की खून की नसों एवम् वाकल काॅर्ड को कोई नुकसान न पहुंचे। ऑपरेशन 5 घण्टे तक चला। सफल सर्जरी के बाद मरीज़ को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नाक कान गला रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ त्रिप्ती ममगाईं ने बताया कि उनकी टीम ने एक मरीज़ के गले से एक किलो का थायराइड ट्यूमर निकाला। शांति देवी उम्र 55 वर्ष निवासी रुद्रप्रयाग को लंबे समय से गले में सूजन की समस्या थी। मरीज़ कई बड़े नामचीन मेडिकल काॅलेजों, दिल्ली,उत्तरखण्ड के प्रतिष्ठित संस्थानों से संतोषजनक उपचार न मिलने के बाद श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुंचा।
श्री महंत इन्दिरेश अस्प्ताल में मरीज़ की सफल सर्जरी हुई। थायराइड ट्यूमर मरीज़ के गले से छाती के अन्दर तक पहुंच गया था। यह मामला इस लिए भी महत्वपूर्णं है कि आमतौर पर इस तरह के ट्यूमर को निकालने के लिए छाती की हड्डी को काटकर ट्यूमर निकालने का रास्ता बनाया जाता है। लेकिन इस मामले में डाॅ त्रिप्ती ने गले के रास्ते ही ट्यूमर को बाहर निकाला। मेडिकल साइंस में इस बीमारी को मल्टी नाॅड्यूलर गायटर कहते हैं। इस बीमारी की वजह से मरीज़ को 20 वर्षों से गले में बहुत बड़ी सूजन थी, इसकी वजह से महिला को सांस लेने ,खाना खाने में दिक्कत थी जो बढ़ती ही चली जा रही थी।












Click it and Unblock the Notifications