Dehradun news: विधायक हॉस्टल के पास नाबालिग युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, मचा हड़कंप

देहरादून के रेस कोर्स में विधायक हॉस्टल के पास एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Dehradun news Dead body of a minor girl found under suspicious circumstances near MLA hostel panic

इस बीच विधायक हॉस्टल के पास घटना होने से कई विधायक मौके पर पहुंचे और मामले के बारे में जानकारी ली। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और जल्द मामले की पूरी सच्चाई सामने लाने की बात की है।

देहरादून के पॉश इलाके रेसकोर्स में एक नाबालिग लड़की का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। शव रेसकोर्स स्थित एमएलए हॉस्टल से कुछ ही कदम दूर एक फ्लैट में रस्सी से लटका हुआ मिला| पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर फिलहाल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। हालांकि परिजन हत्या मानकर इस पूरे मामले की जांच करने की मांग कर रहे हैे। इस बीच पूरे इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 साल की युवती बिहार की मूल निवासी बताई जा रही है।

जो कि रेस कोर्स निवासी लूथरा परिवार के घर पर घरेलू कामकाज करती थी। एक नाबालिग को काम पर रखने और इसी बीच उसके आत्महत्या करने की वजह से लूथरा परिवार भी फिलहाल शक के घेरे में है। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। विधायक हॉस्टल के पास हुई इस घटना के बारे में जानकारी होने पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कई कांग्रेसी विधायक मौके पर पहुंचे और लॉ एंड आर्डर को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए हैं।

मौके पर पहुंचे एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि फ्लैट में रस्सी से लटका हुआ शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, कहा कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, वही शव का पोस्टमॉर्टम होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+