Dehradun News: एक लाख की सुपारी देकर बहू ने सास की करवाई हत्या, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में एक बहू ने अपनी सास की हत्या की साजिश रच डाली। बहू ने हत्यारो को सास की सुपारी देकर एक लाख रुपए में हत्या करवा दी।

इसके लिए बहू ने अपनी दुकान पर काम करने वाले एक युवक के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। और घर के आंगन में सो रही महिला को गला घोटकर मरवा दिया।

Dehradun News Daughter-in-law mother-in-law murdered giving supari worth one lakh surprised reason

आरोपी ने पुलिस को बताया कि सास अपनी बहू और उसे अक्सर प्रताड़ित करती रहती थी। जिस वजह से उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। देहरादून पुलिस ने 12 घंटे में ही हत्या की घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी बहू समेत 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली डोईवाला से मिली जानकारी के अनुसार 5 जून को डोईवाला निवासी जगदेव सिंह ने पुलिस को​ शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी माता कुलदीप कौर उम्र- 55 वर्ष, जो घर के आंगन मे सो रही थी, की उन्ही की दुकान पर काम करने वाले आवेश अंसारी उर्फ छोटू और दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गला घोटकर हत्या कर दी गयी है।

पुलिस ने को घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों (1)- आवेश अंसारी उर्फ छोटू पुत्र शेर अली उम्र 20 वर्ष (2) -सोनू पुत्र कृष्णपाल उम्र 18 वर्ष (3) -राहुल पुत्र अशोक उम्र 18 वर्ष सभी निवासी ग्राम बसेडी कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को हरिद्वार ग्राम बसेडी बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया कि मृतका कुलदीप कौर की बहू ज्योति उर्फ डिम्पी उम्र 24 वर्ष द्वारा अपनी सास की हत्या करने के लिए अभियुक्तो को सुपारी (कान्ट्रेक्ट किलिंग) दी गयी थी। पुलिस ने इसके बाद ज्योति उर्फ डिम्पी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में अभियुक्त आवेश अंसारी उर्फ छोटू द्वारा बताया कि वह पिछले 6-7 महीने से जगदेव सिंह की वर्कशॉप पर मैकेनिक का कार्य करता है और वह जगदेव सिंह के घर पर ही रहता है तथा जगदेव सिंह की पत्नी ज्योति उर्फ डिम्पी को उसने धर्म बहन बनाया था।

मृतका कुलदीप कौर द्वारा अपनी पुत्रवधु ज्योति उर्फ डिम्पी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था, और उसे भी कुलदीप कौर परेशान करती थी, जिससे परेशान होकर ज्योति उर्फ डिम्पी ने अपनी सास कुलदीप कौर को जान से मारने के लिये आवेश अंसारी को 01 लाख रूपये में डील की। आवेश ने अपने ही गांव के दो लडके सोनू और राहुल के साथ मिलकर उनसे 10-10 हजार में डील की। इसके बाद 4 जून को
आंगन मे सो रही कुलदीप कौर का तकिया से मुंह दबाया और उसके अचेत होने और अन्य लोगो के उठने पर अभियुक्त मौके से फरार हो गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+