Dehradun news: खूंखार राॅटविलर कुत्तों ने किया बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला, मालिक हिरासत में, ये हुआ एक्शन
Dehradun news: देहरादून में खतरनाक नस्ल के कुत्ते का कहर सामने आया है। राजपुर क्षेत्र में खूंखार राॅटविलर कुत्तों के हमले में एक बुजुर्ग महिला को गंभीर घायल कर दिया। जिसके बाद महिला का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुत्तों के हमले में महिला बेहद गम्भीर रूप से घायल हो गई थीं। अस्पताल में डॉक्टर्स की टीम ने महिला के हाथ की सर्जरी की।
दून पुलिस ने कुत्तों के मालिक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि कुत्तों के मालिक द्वारा खतरनाक नस्ल के कुत्तों को पालने के सम्बन्ध में नगर निगम से कोई लाइसेंस नहीं लिया गया है। जिसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार महिला को मेडिकल निगरानी में रखा गया है। ऐसे मामलों में संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। इसलिए पूरी सर्तकता बरती जा रही है। नाक कान गला रोग विभाग के डाॅक्टर, हड्डी रोग विभाग के डाॅक्टर व प्लास्टिक सर्जरी के डाॅक्टर मिलकर महिला का उपचार और देखरेख कर रहे हैं। उधर दून पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है।
राजपुर क्षेत्र मे रोटवीलर नस्ल के कुत्तों का आतंक
राजपुर क्षेत्र में खतरनाक नस्ल के कुत्तों द्वारा बुजुर्ग महिला पर हमला किये जाने की घटना में पुलिस द्वारा कुत्तों के मालिक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना राजपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 6 जुलाई को सुबह सुबह राजपुर क्षेत्र मे रोटवीलर नस्ल के कुत्तों द्वारा एक बुजुर्ग महिला के ऊपर जानलेवा हमला किया गया।
नगर निगम से नहीं लिया कोई लाइसेंस
हमले की घटना में बुजुर्ग महिला के पुत्र द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके आधार पर कुत्तों को नफीस पुत्र शकूर अहमद नाम के व्यक्ति के होने की जानकारी प्राप्त हुई, साथ ही कुत्तों के मालिक द्वारा खतरनाक नस्ल के कुत्तों को पालने के सम्बन्ध में नगर निगम से कोई लाइसेंस न लेना प्रकाश में आया, जिस पर राजपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त नफीस पुत्र शकूर अहमद उम्र 40 वर्ष को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
दून में जिन खतरनाक नस्ल पर है प्रतिबंध
दून पुलिस ने बताया कि खतरनाक नस्ल के कुत्तो के हमले में लोगों की मृत्यू के सम्बन्ध में लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए पशु पालन एंव डेयरी विभाग, भारत सरकार द्वारा खतरनाक नस्ल की निम्न प्रजातियों: पिटबुल टेरियर, टोसा, अमेरिकन स्टेन्फोर्डशायर टेरियर, फिला ब्रेसिलिएरो, डोगो अर्जेन्टिनो, अमेरिकन बुलडॉग, बोरबोएल, कंगल, सेंट्रल एशियन शेफर्ड, कोकाशियन शेफर्ड डाग, साउथ रशियन शेफर्ड डाग, टार्नजैक सार्पलेनिएक, जैपेनीज टोसा, अकिता, मिस्टिफ, रौटव्हिलर, टेरियर्स, रोडेशियन रिजबैक, वुल्फ डॉग, कैनारियो अबेकस डॅाग, मास्को गार्ड डॉग, केन कोर्सो के आयात, ब्रीडिंग तथा खरीद फरोख्त पर रोक लगाते हुए ऐसी नस्ल के किसी भी डॉग को पालने का लाइसेन्स या बेचने का परमिट देने पर प्रतिबन्ध लगाया है।
कन्ट्रेाल रूम नम्बर 112 पर करें शिकायत
देहरादून में भी उक्त नस्ल के डॉग्स द्वारा लोगों पर हमला किये जाने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसके चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा आम जन से अनुरोध किया गया है कि यदि आपके आस-पास उक्त नस्ल के कुत्तों से लोगो को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड रहा हो तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस कन्ट्रेाल रूम नम्बर 112 अथवा नगर निगम कार्यालय को दे सकते हैं।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications