यूपी के नजीबाबाद से कछुवों की तस्करी करने वाले दंपत्ति गिरफ्तार, ऋषिकेश में महंगे दामों में बेचने की थी योजना
Dehradun news: देहरादून पुलिस ने वन्य जीवों की तस्करी में लिप्त दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। दंपत्ति यूपी के नजीबाबाद से तस्करी कर कछुवों को ऋषिकेश ला रहे थे। अभियुक्तों के कब्जे से संरक्षित प्रजाती के 14 कछुवे बरामद हुए हैं। जो कि नजीबाबाद से कछुवे खरीदकर स्थानीय खरीदारों को महंगे दामो में बेचने योजना बना रहे थे।
आरोपी दंपत्ति ऋषिकेश का रहने वाला है और कबाड़ी का काम करते हैं। जो कि कछुवों को गाड़ी में अवैध तरीके से ला रहे थे। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान ये कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैै।

वन्य जीव तस्करी से जुड़ा मामला होने की वजह से पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।कोतवाली रायवाला से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून जिले में एसएसपी के निर्देश पर लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। सघन चैकिंग के दौरान रायवाला पुलिस द्वारा रायवाला कोतवाली के गेट के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग ऋषिकेश को जाने वाली सड़क पर एक वाहन को रोककर चेक किया गया।
वाहन में बेताबनाथ निवासी काले की ढाल सपेरा बस्ती ऋषिकेश जिला देहरादून उम्र 35 वर्ष और उसकी पत्नी बरखा पत्नी सवार थे। वाहन की डिग्गी को चेक करने पर उसमें से संरक्षित प्रजाती के 14 छोटे-बडे कछुए बरामद हुए, जिनके सम्बन्ध में पूछताछ करने पर कार सवार दम्पत्ति कोई सन्तोषजनक जवाब नहीं दे पाये और न ही उनसे सम्बन्धित कोई वैध कागजात ही दिखा पाये।
पुलिस द्वारा दोनो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कोतवाली रायवाला पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त बेताबनाथ द्वारा बताया गया कि वह कबाडी का काम करता है और कछुओं को उन्होने नजीबाबाद निवासी एक व्यक्ति से खरीदा था, जिन्हें वह तस्करी कर अपने घर काले की ढाल ऋषिकेश ला रहे थे। अभियुक्त उक्त कछुओं को स्थानीय खरीदारों को मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।












Click it and Unblock the Notifications