Dehradun news: कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली, सचिन पायलट समेत कांग्रेसियों ने किया मिशन 2027 के लिए शंखनाद
Dehradun news देहरादून में आज कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली का आयोजन हुआ। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी पहुंचे। मंच से संविधान को बचाने के लिए एकजुट होने का आह्रान किया गया। साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की वापसी के लिए बिगुल फूंका गया।
कांग्रेस ने देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में संविधान बचाओ रैली का आयोजन कर 2027 का बिगुल फूंक दिया। इस रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने शिरकत की। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत समेत प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठजन मौजूद रहे।

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर संविधान के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। यह रैली कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है, जिसमें संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध की मांग उठाई जा रही है। रैली में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दोषियों पर भी कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और संविधान में बदलाव करके सत्ता को केंद्रित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, आज दलितों, आदिवासियों, महिलाओं और किसानों के अधिकारों पर हमला हो रहा है, यह संविधान पर हमला है।
करन माहरा ने केंद्र सरकार पर संविधानिक संस्थाओं में दखलअंदाजी, ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग और दलित-आदिवासी अधिकारों पर हमले का आरोप लगाया , साथ ही महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध खनन, भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
हरीश रावत ने कहा कि मोदी संविधान में बदलाव करके बाबा भीमराव अंबेडकर की जगह अपनी फोटो लगाना चाहते हैं, हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगले 6 महीने में गांव-गांव जाकर कांग्रेस का झंडा लगाना है। सचिन पायलट ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा संविधान के विरुद्ध है, संविधान सबको बराबर अधिकार देता है और लोग भारत में अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
सरकार केंद्रीय एजेंसी का लगातार दुरुपयोग कर रही है, अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले गांधी परिवार को झूठे केसों में फसाया जा रहा है, उत्तराखंड सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, खनन का मामला हो या महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध का,सरकार की कोई जवाबदेही नहीं है। 2027 के चुनाव में उत्तराखंड की जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी और कांग्रेस यहां प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications