Dehradun news: सीसीटीवी से बचने के लिए शातिर चोर ने निकाला अनूठा तरीका, सच्चाई सामने आई तो हैरान रह गई पुलिस

देहरादून पुलिस ने राजपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए घटना को अजांम देने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई लगभग पांच लाख रूपए अनुमानित कीमत की ज्वैलरी और नकदी बरामद की है।

Dehradun news clever thief unique way escape from CCTV police surprised truth came out

सीसीटीवी से बचने के लिए ऐसे पहुंचता
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर चोरी/लूट/डकैती के डेढ दर्जन केस रजिस्टर्ड हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त द्वारा बेहद शातिराना अंदाज में घटनाओं को अंजाम दिया जाता था, सीसीटीवी से बचने के लिये वह जंगलों/नदी-नालों के रास्ते होते हुए घटनास्थल तक जाता था। राजपुर क्षेत्र में घटना को अंजाम देने से पूर्व आरोपी घटनास्थल के पास स्थित एक नाले में 05 घंटे तक छिपकर इंतजार किया गया था।

बंद घर में की थी चोरी
थाना राजपुर से मिली जानकारी के अनुसार 13 मार्च को जाखन कैनाल रोड के पास दुर्गा विहार में रात के समय लेफ्टिनेंट कर्नल के बंद घर में अज्ञात चोर द्वारा चोरी की घटना को अजांम दिया गया। जिसमें घर से गहने/आभूषण व नगदी चोरी कर लिये थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने पड़ताल शुरू की।

सीसीटीवी कैमरे खंगाले
घटनास्थल व आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे लगभग 200 कैमरे सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया, साथ ही घटना में शामिल अभियुक्तो के संबंध में जानकारी एकत्रित करने के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। जिसके बाद पुलिस ने नासिर को आजाद कॉलोनी आईएसबीटी पटेल नगर से गिरफ्तार किया गया।

वैकल्पिक मार्गों का करता प्रयोग
पुलिस ने आरोपी से चोरी का सारा माल बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि किसी घटना को अजांम देने से पूर्व घटनास्थल की अच्छी तरह से रैकी की जाती है और घटना स्थल के आस-पास लगे कैमरों से बचने के लिये वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग किया जाता है।

एक से डेढ किमी पहले उतर जाता

घटना को अंजाम देने से पहले अभियुक्त सिटी बस/विक्रम के माध्यम से घटना स्थल से एक से डेढ किमी पहले उतर जाता है और पूर्व में चिन्हित किये गये वैकल्पिक मार्गों, जगंल/नालों से होते हुए घटनास्थल पर जाकर घटना को अंजाम देता है। राजपुर क्षेत्र में घटना को अंजाम देने से पूर्व भी अभियुक्त द्वारा घटना स्थल तक पहुँचने के लिये नाले का इस्तेमाल किया था तथा घटना को अंजाम देने के लिये 05 घंटे तक उसी नाले में छिपा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+