मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बांदा जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी वाले कॉल का देहरादून कनेक्शन,जानिए क्या
यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बांदा जेल अधीक्षक को कनाडा से कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस कॉल का देहरादून कनेक्शन सामने आया है। कनाडा के उस नंबर को देहरादून स्थित फर्जी एक्सचेंज से स्थानीय नंबर पर ट्रांसफर कर कॉल की गई थी।
एसटीएफ ने एक्सचेंज का भंडाफोड़ कर संचालक को गिरफ्तार कर लिया। ये एक्सचेंज चायना की कंपनी के लिए काम करता था। इसके एवज में एक्सचेंज संचालक को लाखों रुपए मिलते थे।

एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि 29 मार्च 2024 को उत्तर प्रदेश के वीरेश राज शर्मा, वरिष्ठ जेल अधीक्षक बांदा यूपी को देहरादून के लैंडलाईन नम्बर जान से मारने की धमकी मिली। इसके बाद एसटीएफ जांच में जुटी तो ये नंबर स्पेक्ट्रम इन्फो वेब सोल्यूशन प्रा०लि०, एमएम टावर के नाम से रजिस्टर्ड मिला।
जिसकी पहचान बसंत विहार निवासी अनुराग गुप्ता के रुप में हुई। जिसने "स्पेक्ट्रम इन्फो वेब सोल्यूशन प्रा०लि०" कम्पनी के नाम से करीब 500 नम्बर लिये है जिनसे वह विदेशो की कॉल को इन्टरनेट पर मंगाकर भारतीय मोबाईल नम्बरो पर डायवर्ट कराता है और यह कार्य बहुत की गोपनीय तरीके से कर रहा है।
इसके बाद एसटीएफ ने अनुराग गुप्ता को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि आरोपित छिपकर कॉल एक्सचेन्ज सैट अप चला रहा है। इस एक्सचेन्ज सैट के लिये उसने बी०एस०एन०एल० से 500 लैंडलाईन नंबर का एस०आई०पी० कनेक्शन और इन्टरवेव टेक्नोलोजी से इन्टरनेट का कनेक्शन लिया हुआ था।
अभियुक्त अनुराग गुप्ता द्वारा बताया गया कि सर्वर सैटअप के जरिए वह यहां से मै विदेश से प्राप्त वीओआईपी काल को लैंडलाईन / मोबाईल नम्बर पर रूट कराता है। जिसकी एवज में उसे चायना से कमीशन मिलता है। वर्ष 2015 में चायना टेलीकाम कम्पनी जो चायना में स्थित है उसमें वेल्यू एडिट सर्विस का कार्य किया गया था जहां से उसकी पहचान एमेंडा नामक महिला से हुई थी जो स्नो फ्लाई आनलाईन कम्पनी को संचालित करती थी।
उससे आये दिन स्काईप एप्प पर और नार्मल आईएसडी काल के माध्यम से बातचीत होती रहती थी। उसने बताया कि इन्टरनेट के माध्यम से इंटरनेशनल काल को लोकल काल में ट्रांसफर करने के एवज में लाखों रूपये डालर के रूप में मिलेंगे। आरोपित ने माह अगस्त 2023 से दिसम्बर 2023 तक जीओ कम्पनी से नम्बर और नेट लिया था।
लेकिन जीओ कंपनी को इसकी जानकारी लग गई। कंपनी ने उसका कनेक्शन काट दिया। इसके बाद दिसम्बर 2023 में बीएसएनएल कम्पनी से सबसे पहले पीआरआई लाइन और एक राउटर लिया था यह लाईन चायना, हांगकांग, सिंगापुर मकाउ में स्नो फ्लाई आनलाईन कम्पनी से प्राप्त काल को कस्टमर तक भेजने के लिये ली गई। इस कार्य के लिये कुल 500 नम्बर लिये गये।
आरोपित ने बताया कि बांदा में ट्रांसफर हुए कॉल के लिए उसकी कम्पनी का सर्वर का प्रयोग किया गय था. जो कि कनाडा से एक मोबाईल नम्बर से सर्वर पर आया था जिसको जेल अधीक्षक के नम्बर पर डायवर्ट कर दिया गया था। अभियुक्त पूर्व में इसी प्रकार के प्रकरण में जनपद सोनीपत, हरियाणा तथा बिहार से जेल जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications