Dehradun news: विवाद सुलझाने गई महिला दारोगा पर मां-बेटी ने किया जानलेवा हमला, जानिए पूरा मामला, Viral video

Dehradun viral video: देहरादून में विवाद सुलझाने गई एक महिला दारोगा पर मां बेटी ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों पर मां-बेटी ने ईंट से जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

मामला देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।आरोपी महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में एसएसपी ने सीओ डालनवाला को जांच दी गई है।

Dehradun Mother daughter attacked female inspector who went resolve dispute know story Viral video

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला 13 अगस्त का है। 13 अगस्त को पीड़िता साक्षी निवासी रेसकोर्स देहरादून ने चौकी फव्वारा थाना नेहरू कॉलोनी में शिकायत दर्ज कराई थी। साक्षी का कहना था कि उनके घर की बिजली की लाइन टूट गई थी, जिस कारण घर में बिजली नहीं आ रही थी। इसकी शिकायत उन्होंने बिजली विभाग से की थी। शिकायत के बाद बिजली विभाग नई लाइन लगा रहा है, लेकिन उनकी पड़ोसी संतोष रावत और उसकी बेटी काम में बाधा डाल रहे थे।

आरोप है कि संतोष रावत से साक्षी और उसके परिवार को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, जिसके बाद पीड़िता साक्षी ने पुलिस को सूचना दी। साक्षी की सूचना पर चौकी फव्वारा चौक से चीता मोबाइल पर नियुक्त पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों मां-बेटी को समझाने का प्रयास किया और थाने पर आकर शिकायत करने के लिए कहा गया।

आरोप है कि इस बीच मां बेटी उग्र होकर पुलिस के साथ ही गाली गलौज करने लगी। विवाद बढ़ा तो थाने से महिला उपनिरीक्षक कुसुमलता पुरोहित और महिला कांस्टेबल स्वाती को मौके पहुंची। आरोप है कि संतोष रावत और उनकी बेटी ज्योति रावत ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ भी अभद्रता करते हुए धक्का मुक्की की और संतोष रावत ने महिला पुलिस कर्मियों पर ईंट से हमला करने का प्रयास किया गया।

बेटी ने महिला कांस्टेबल के साथ हाथापाई की। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया है कि घटना के संबंध में उपनिरीक्षक कुसुम पुरोहित के द्वारा दी गई तहरीर पर थाना नेहरू कालोनी पर संतोष और ज्योति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+