मेजर प्रणय नेगी लेह में ड्यूटी के दौरान शहीद, परिवार में इकलौते भाई और डेढ़ साल के मासूम बेटे के पिता थे प्रणय
देहरादून के भनियावाला निवासी 36 वर्षीय मेजर प्रणय नेगी लेह में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। प्रणय मूल रूप से कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल के रहने वाले है, लेकिन उनका परिवार अब डोईवाला के संगतिया वाला मेंमें मकान बनाकर रहता है। मेजर के शहीद होने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार, प्रणय नेगी 2013 में आईएमए से पास आउट होकर सेना में लेफ्टिनेंट बने थे। 94 मीडियम रेजिमेंट 18 आर्टिलरी बटालियन में तैनात मेजर प्रणव नेगी लेह में ड्यूटी पर तैनात थे। वह मूल रूप से कीर्तिनगर, टिहरी जिले के रहने वाले थे।

प्रणय नेगी की पढ़ाई मसूरी के सेंट जोसेफ स्कूल से हुई थी, वह दो बहनों के अकेले भाई थे। तीन साल पहले ही मेजर की गढ़ी कैंट देहरादून से शादी हुई थी। उनका डेढ़ साल का एक बेटा है। बताया जा रहा है कि लेह में हाई एटीट्यूड में तैनाती के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने पर मेजर शहीद हुए हैं।
बताया कि कल 29 अप्रैल शाम को ही उनकी प्रणव नेगी के परिजनों से बात हुई थी और रात को दस बजे ही परिजनों से पास उनके निधन को लेकर खबर आ गई।बुधवार तक उनका पार्थिव शरीर भनियावाला पहुंचने की संभावना हैं। जिसके बाद हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बताया कि कल 29 अप्रैल शाम को ही उनकी प्रणव नेगी के परिजनों से बात हुई थी और रात को दस बजे ही परिजनों से पास उनके निधन को लेकर खबर आ गई। खबर सुनने के बाद से ही शहीद के घर परिजनों और परिचितों का पहुंचने का
सिलसिला जारी है।












Click it and Unblock the Notifications