Dehradun IMA से पास आउट 343 कैडेट्स बने सेना में अफसर, श्रीलंका के CDS ने दी सलामी

Dehradun IMA Parade: देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में शनिवार को पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। जिसमें देश विदेशों के 343 कैडेट पास आउट हुए हैं। पास हुए सभी कैडेट अब देश के लिए अपनी सेवा देंगे। परेड की शुरुआत सुबह 8 बजकर 52 मिनट पर मार्कर्स काल के साथ हुई। इस दौरान श्रीलंका के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल शैवेंद्र सिल्वा ने परेड की सलामी ली।

भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में अंतिम पग भरते ही 343 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इनके साथ ही 12 मित्र देशों के 29 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। परेड में कंपनी सार्जेंट मेजर शुभम रंजन, जतिन गर्ग, विक्की मेहता, आशीष सिंह चौहान, सुधांशु ओझा व सिद्धेश खलगे ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी-अपनी जगह ली।

Dehradun IMA Parade 343 cadets became army officers Sri Lankan CDS Shavendra Silva took salute

8 बजकर 57 मिनट पर एडवास कॉल के साथ ही छाती ताने देश के भावी कर्णधार असीम हिम्मत और हौसले के साथ कदम बढ़ाते परेड के लिए पहुंचे। परेड कमांडर मोहित बेनीवाल ने ड्रिल स्क्वायर पर जगह ली। कैडेट्स ने शानदार मार्चपास्ट से दर्शक दीर्घा में बैठे हर शख्स को मंत्रमुग्ध किया। इधर, युवा सैन्य अधिकारी अंतिम पग भर रहे थे, तो आसमान से हेलीकाप्टरों के जरिए उन पर पुष्प वर्षा हो रही थी। परेड के बाद आयोजित पीपिंग व ओथ सेरेमनी में भाग लेने के बाद सभी जेंटलमैन कैडेट सेना में अफसर बन गए हैं।

इन्हें मिला पुरस्कार

स्वॉर्ड ऑफ ऑनर- गौरव यादव
गोल्ड- गौरव यादव
सिल्वर- सौरभ बधानी
ब्रॉन्ज- आलोक सिंह
सिल्वर- टीजी अजय पंत
बांग्लादेश मेडल- शैलेश भट्टा नेपाल
चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर- कोहिमा कंपनी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+