देहरादून गोलीकांड: सम्पत्ति विवाद में मां ने सहयोगियों के साथ 12 लाख रुपए में किया बेटे की मौत का सौदा
dehradun murder news देहरादून के तिब्बती मार्केट में हुई कारोबारी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक कारोबारी का अपनी माँ व उसके सहयोगियों के साथ सम्पत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के चलते मृतक की माँ व उसके सहयोगियों द्वारा उसे रास्ते से हटाने के लिये 12 लाख रुपए में सौदा किया गया था।
पुलिस ने घटना की साजिश में शामिल नामजद मृतक की माँ सहित उसके 02 अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि बीते बुधवार को तिब्बती मार्केट के पास कारोबारी अर्जुन शर्मा को बदमाशों ने गोली मारी।

मृतक अर्जुन शर्मा जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी थे। मृतक अर्जुन शर्मा की पत्नी ने अपनी सास बीना शर्मा का विनोद उनियाल, संगीता उनियाल, डॉ0 अजय खन्ना के साथ पैसों के लेने देन को लेकर विवाद के चलते पति की हत्या का शक जताया गया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने जांच की तो गोली मारने वालों की पहचान की गई।
दोनों सगे भाई ने ली सुपारी
रात में आरोपियों के साथ अलग अलग जगह मुठभेड़ हुई। जिनके पैरों में गोली लगी। आरोपियों की पहचान राजीव उर्फ राजू, पंकज राणा के रुप में हुई। पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वो दोनो सगे भाई हैं और अपने परिवार के साथ चक्खुवाला कोतवाली क्षेत्र में रह रहे हैं। पंकज राणा, विनोद उनियाल के पास ड्राइवर का काम करता है और राजीव ऑटो चलाने का कार्य करता है।
पैसों के लेने देन को लेकर विवाद
विनोद उनियाल, उनके परिचित डॉ0 अजय खन्ना व मृतक की माँ बीना शर्मा का मृतक अर्जुन शर्मा से प्रापर्टी व पैसों के लेने देन को लेकर विवाद चल रहा था तथा पूर्व में दोनो पक्षों द्वारा एक दूसरे के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराये गये थे। डॉ0 अजय खन्ना की अर्जुन शर्मा की माँ बीना शर्मा से जीएमएस रोड स्थित उनकी सम्पत्ति को खरीदने की एवज में 14 करोड मे डील हुई थी, जिसमें से अब तक 08 करोड उसके द्वारा बीना शर्मा को दिये जा चुके थे पर अर्जुन शर्मा द्वारा उसकी माँ द्वारा बेची गई प्रापर्टी पर कोर्ट से स्टे ले लिया गया था।
माँ बेटे के बीच अक्सर विवाद व झगडा
इतने पैसे देने के बाद व प्रापर्टी पर कब्जा न मिल पाने के कारण डॉ0 अजय खन्ना काफी परेशान चल रहा था और बीना शर्मा पर अपने पैसे वापस देने का दबाव बना रहा था, जिसे लेकर माँ बेटे के बीच अक्सर विवाद व झगडा होता रहता था। मृतक की माँ द्वारा अपने पुत्र से खुद को असुरक्षित बताते हुए कोर्ट से सुरक्षा प्राप्त की गई थी।
12 लाख में सौदा, 3 लाख एडवांस
सम्पत्ति पर अर्जुन शर्मा द्वारा विक्रय पर स्टे लेने तथा मोटी धनराशि देने के बावजूद भी कोर्ट में वाद के लम्बित रहने तथा प्रापर्टी पर मालिकाना हक नहीं मिल पाने पर बीना शर्मा, अजय खन्ना तथा विनोद उनियाल द्वारा अर्जुन शर्मा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और 12 लाख में सौदा तय हुआ था, जिसमें से 3 लाख दोनों अभियुक्तों को एडवांस मिल गये थे तथा बाकी के पैसे काम होने के बाद मिलने थे।
अभियुक्तगण:-
- पंकज राणा पुत्र अभय राम सिंह निवासी- 61/3 इंदिरा कॉलोनी, चक्खुवाला, कोतवाली, देहरादून उम्र 52 वर्ष
- राजीव उर्फ राजू पुत्र अभय राम सिंह निवासी 61/3 इंदिरा कॉलोनी, चक्खुवाला, कोतवाली, देहरादून, उम्र 50 वर्ष
- बीना शर्मा पत्नी स्व0 आर0सी0 शर्मा , निवासी 40/1 बसंत विहार,
- विनोद उनियाल पुत्र घनश्याम उनियाल, निवासी गैलेक्सी लैक्सोटिका अपार्टमेंट, 31 इन्दर रोड डालनवाला।
- अजय खन्ना, पुत्र जे0पी0 खन्ना निवासी: 12 ई०सी० रोड, डालनवाला, देहरादून












Click it and Unblock the Notifications