Dehradun: भाभी के साथ सम्बन्धों को लेकर करता था कमेंट, दोस्त की ब्लाइंड मर्डर की हैरान कर देगी ये कहानी
Dehradun: देहरादून में पुलिस ने थाना कालसी क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा किया है। मामले में मृतक का दोस्त कातिल निकला। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मृतक की हत्या कर शव को पंखे से टांगकर हत्या को आत्महत्या का रूप देने का किया प्रयास किया था।

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि थाना कालसी को जोखला गांव निवासी अक्षय भट्ट ने शिकायत दर्ज कराई कि अमलावा नदी के किनारे स्थित फार्म हाउस के अन्दर एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो मृतक की पहचान संदीप उर्फ माघू निवासी डिण्डाल, हाल निवासी हरिपुर कालसी के रूप में हुई।
घटना संदिग्ध प्रतीत होने पर तत्काल मृतक के परिजनों को सूचित करते हुए फील्ड यूनिट की टीम को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में केस दर्ज किया। लगभग 25 सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद पुलिस को घटना से पहले मृतक के एक दोस्त का स्कूटी में जूते पहनकर जाना और वापसी में नंगे पांव वापस आना प्रकाश में आया।
संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा मृतक के दोस्त शिव सिह राणा को जिसके पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। 30 वर्षीय शिव सिह राणा हरिपुर कालसी देहरादून का रहने वाला है। जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसने मृतक की हत्या कर शव को पंखे पर टांगना स्वीकार किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी शिव सिंह राणा ने बताया कि मृतक उसका दोस्त था पर अक्सर वह आरोपी और उसकी भाभी के सम्बन्धों के विषय में लोगों के सामने टीका-टिप्पणी करता रहता था, जिस कारण पूर्व में भी उनका विवाद हुआ था। घटना के दिन भी मृतक आरोपी को अमलावा नदी के किनारे स्थित फार्म हाउस पर मिला, इस दौरान भी मृतक ने आरोपी व उसकी भाभी को लेकर टीका टिप्पणी की गई, जिस पर उनका आपस में विवाद हो गया और आरोपी ने मृतक के साथ मार-पीट कर उसे बेहोश कर दिया।
उसके बाद मृतक के गले में फंदा लगाकर उसे पंखे से टांग दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने फार्म हाउस के गेट के बाहर ताला लगा दिया और गेट के बगल वाली जाली को पत्थर से काट दिया, जिससे हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा सके।
मृतक से मारपीट के दौरान अभियुक्त के जूते मृतक के खून से सन गये थे, जिन्हें आरोपी ने अमलावा नदी में धोने के बाद नदी किनारे ही छुपा कर रख दिया था। जिसे अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद किया गया।












Click it and Unblock the Notifications