Dehradun: दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे ने मम्मी-पापा की जगह कहा, अम्मी-अब्बू, , जानिए क्यों मचा बवाल
देहरादून में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे के अपने मम्मी-पापा को अम्मी अब्बू कहने पर बवाल हो गया है। पैरेंट्स का आरोप है कि स्कूल में पढ़ाई जा रही बुक में लेशन पढ़ने के बाद ये बदलाव हुआ है।

देहरादून में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे के अपने मम्मी-पापा को अम्मी अब्बू कहने पर बवाल हो गया है। मामला जिला प्रशासन तक पहुंचा तो डीएम ने जांच बैठा दी है। अब शिक्षा विभाग इस पूरे प्रकरण की जांच कर रहा है।
डीएम देहरादून से इसको लेकर कंप्लेन
अभिभावक का कहना है कि एक सात साल का बच्चा पहले मम्मी पापा कहकर पुकारता था, लेकिन अचानक एक दिन अम्मी अब्बू कहने लगा। जिस पर शक हुआ तो बच्चे से पूछा गया। बच्चे ने अपनी इंग्लिश की बुक दिखाई। जिस के बाद पूरे मामले के बारे में जानकारी की गई और डीएम देहरादून से इसको लेकर कंप्लेन की गई है।
इंग्लिश की बुक गुलमोहर में एक लेशन
बच्चे के पिता ने बताया कि दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे को इंग्लिश की बुक गुलमोहर में एक लेशन दिया गया है। इसमें मम्मी पापा की जगह अम्मी अब्बू कह कर संबोधित किया गया है। इस लेशन को पढ़ने के बाद बच्चे के दिमाग में वही बात आ गई। जो कि अभिभावक को अब परेशान कर रही है।
मामले की जांच जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई
उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून सोनिका को शिकायती पत्र लिखकर मामले की गंभीरता को समझते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। मामला डीएम के संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है।
आईसीएससी (ICSC) बोर्ड ने अपने सिलेबस में शामिल किया
गुलमोहर 2 नाम की इस किताब में पापा मम्मी को अम्मी अब्बू लिखी गया है,वह हैदराबाद से प्रकाशित हुई है। कक्षा 2 की किताब ओरिएंट ब्लैक स्वान-हैदराबाद में पिता की जगह अब्बू और मां का मतलब अम्मी लिखा गया है। जो कि आईसीएससी (ICSC) बोर्ड ने अपने सिलेबस में शामिल किया है।












Click it and Unblock the Notifications