6 दोस्तों की जान लेने वाले देहरादून हादसे से पहले की सीसीटीवी फुटेज से उलझा मामला, पुलिस ऐसे लगाएगी सच का पता

Dehradun accident Case: देहरादून पुलिस ने ओएनजीसी चौक पर हुए हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को वाहन दुर्घटना की जांच में दुर्घटना से पहले वाहन के आने जाने वाले मार्गाे की महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुई है। जिसमें पुलिस को इनोवा कार और कंटेनर सामान्य गति से सड़क पर चलती हुई नजर आई है।

तो फिर हादसा कैसे हुआ इसकी जांच अब घायल युवक के होश में आने पर ही सच्चाई सामने आएगी। सोमवार देर रात ओएनजीसी चौक में हुए कार हादसे में 6 दोस्तों की मौत हो गए। जिसमें तीन युवक और तीन युवतियां शामिल थी। जिस तरह के वीडियो और इनोवा कार की हाल घटनास्थल पर मिली उससे प्रथमदृष्टया ओवरस्पीड को एक्सीडेंट की वजह मानी गई।

Dehradun Case complicated CCTV footage before accident took lives 6 friends how police find truth

लेकिन अब तक पुलिस को किसी तरह का सुराग हाथ नहीं लग पाया है। पुलिस को वाहन दुर्घटना की जांच में दुर्घटना से पहले वाहन के आने जाने वाले मार्गाे की महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुई है। दुर्घटना से पूर्व राजपुर रोड, सहारनपुर चौक, कॉवली रोड, बल्लीवाला से बल्लूपुर तक तथा पुलिस प्वांइन्टस से इंनोवा वाहन और किशननगर चौक से ओएनजीसी चौक तक कंटेनर वाहन साधारण गति से जाता हुआ दिखा।

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना में घायल युवक के होश में आने के बाद बल्लूपुर से ओएनजीसी चौक के बीच वाहन के तेज गति से जाने के कारणो की स्पष्ट जानकारी हो पाएगी। आरटीओ की टेक्निकल टीम द्वारा भी घटनास्थल व दुर्घटनाग्रस्त वाहनो का निरीक्षण किया गया। पुलिस की और से वाहन दुर्घटना के कारणो के सभी सम्भाविंत पहलुओ की पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है।

जांच के दौरान पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त इनोवा वाहन के शहर में घुमने के दौरान की महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेजें प्राप्त हुई है, जिसमें वाहन राजपुर रोड, सहारनपुर चौक, कॉवली रोड से बल्लीवाला व बल्लूपुर तक पुलिस प्वांइन्टस में साधारण गति से जाते हुए दिखायी दिया था। दुर्घटना से पूर्व बल्लूपुर से ओएनजीसी चौक के मध्य वाहन काफी तेज गति से गया, जिसकी स्थिति अभी स्पष्ट नही हो पायी।

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हुए युवक का वर्तमान में सिनर्जी अस्पताल में उपचार चल रहा है, जिसके होश में आने के बाद ही वाहन के बल्लूपुर से ओएनजीसी चौक के मध्य तेज गति से जाने के कारण स्पष्ट हो पायेंगे। इसके अतिरिक्त दुर्घटनाग्रस्त कन्टेनर किशननगर चौक से लगभग 06 मिनट में 1.5 किमी की दूरी तय कर ओएनजीसी चौक पहुंचा था, जिससे यह स्पष्ट है कि कन्टेनर की गति सामान्य थी। आरटीओ की टेक्निकल टीम द्वारा भी घटनास्थल व दुर्घटनाग्रस्त वाहनो का निरीक्षण किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+