पहलगाम आतंकी घटना के खिलाफ आक्रोश, सड़कों पर व्यापारी संगठन, पाकिस्तान का पुतला फूंका, केंद्र सरकार से ये मांग

dehradun कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के खिलाफ लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। विभिन्न संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच घंटाघर में आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और व्यापार संगठनों ने आक्रोश प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला फूंका।

प्रदर्शनकारियों ने कश्मीर में हुए हिंदुओं की निर्मम हत्या पर आक्रोश व्यक्त किया। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मैसोंन के नेतृत्व में समस्त व्यापारी वर्ग ने भी इस आक्रोश प्रदर्शन में हिस्सा लिया और कश्मीर में हिंदुओं पर आतंकी हमले के विरोध में समस्त व्यापारियों ने अपना विरोध प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के पुतले और झंडे पर जूते चप्पल मारकर अपना रोष प्रकट किया।

dehradun Anger against Pahalgam terrorist traders organizations streets burnt effigy Pakistan demanded central government

दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मेसोंन द्वारा भारत सरकार से मांग रखी की जल्द से जल्द ही इन आतंकवादियों को पकड़ा जाये और उन्हें ऐसी सज़ा दी जाये की दुबारा भारत के नागरिकों के ऊपर कोई आँख उठाकर भी ना देख पाए और पाकिस्तान की सभी सुविधायें जो भारत दे रहा है उनको बंद कर दिया जाए। उनके द्वारा ये भी कहा गया की यह तो सिर्फ़ अभी खाली आक्रोश का आगाज है अगर जल्द ही केंद्र सरकार द्वारा उन अंताकियो पर कड़ी कार्यवाही नहीं की जाती तो हम सब व्यापारी सम्पूर्ण देहरादून बंद कर सड़को पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं समस्त व्यापारी वर्ग और अन्य कई संगठनों ने एक जुट होकर अपनी माँग को बुलंद करते हुए इस प्रदर्शन में उन्होंने अपना आक्रोश व्यक्त किया और देश हित में एकजुटता का परिचय देते हुए अपनी माँग रखी। इससे पहले जनरल मर्चेट एसोसिएशन समेत कई व्यापारियों ने देहरादून के पृथ्वीनाथ मंदिर में मृतकों को श्रद्धांजलि दी और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों ने केंद्र सरकार से इस घटना पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

उधर भाजपा ने आतंकी हमले के बाद सरकार के पाक पर लिए कड़े कदमों का पुरजोर स्वागत किया है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, देवभूमि और देश की जनता, आतंकियों और उनके आकाओं के खिलाफ हर कार्यवाही में मोदी जी के साथ खड़ी है। अब जो कुछ होगा उससे देश के दिशाओं कमर का हमेशा के लिए टूटना निश्चित है।

उन्होंने कहा, दुर्दांत और वीभत्स आतंकी हमले के बाद शुरुआती तौर कर जो कदम भारत सरकार द्वारा उठाए गए हैं उनका पार्टी पूरी तरह से समर्थन करती है। चाहे सिंधु जल समझौते को रद्द करना हो, चाहे अटारी बाघा बॉर्डर बंद करना हो, चाहे वीसा समाप्त करना हो या अन्य कदम हों। उन्होंने कहा, आतंकियों की कायराना हरकत से देशवासियों में जबरदस्त गुस्सा है। मानवता को शर्मशार करने वाली इस घटना से पाक पोषित आतंकवाद ने अब सभी हदों को पार कर दिया है। दरअसल धारा 370 और 35A हटाए जाने के बाद जम्मू कश्मीर लगातार तरक्की की तरफ बढ़ रहा है। जिसे देश के दुश्मन विशेषकर पाकिस्तान को हजम नहीं हो रहा है। अपने कर्मों से कंगाल पाक द्वारा यह सब घाटी में हो रहे विकास कार्य और व्यवसाय को डिरेल करने के लिए करवाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+