तीन लाख रूपए में आर्मी में भर्ती कराने का सौदा,यूपी का फर्जी आर्मी अफसर गिरफ्तार,ऐसे कर रहा था खेल

उत्तराखंड एसटीएफ ने यूपी के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जो कि युवकों को तीन लाख रूपए में आर्मी में भर्ती कराने का झांसा देता था। आरोपी फर्जी आर्मी अफसर बनकर देहरादून में युवकों को झांसा देता था। इतना ही नहीं आरोपी ने एक युवक को आर्मी में भर्ती होने का फर्जी लेटर तक थमा दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा इस मामले की जानकारी देते हुये बताया कि एक ठग द्वारा अब तक कई नवयुवकों के साथ लाखों रूपये धोखाधड़ी करने वाले एक फर्जी आर्मी अफसर को गिरप्तार किया गया है।

Deal get recruited army three lakh rupees fake army officer Uttar Pradesh arrested stf dehradun

जिसके सम्बन्ध में थाना पटेलनगर में एक नवयुवक द्वारा आर्मी में भर्ती कराये जाने को लेकर धोखाधड़ी किये जाने का अभियोग पंजीकृत किया गया है। एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि आर्मी इन्टेलीजेन्स देहरादून द्वारा सूचना साझा की गयी कि थाना पटेलनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति आर्मी अफसर बनकर आर्मी वर्दी पहनकर फर्जी आर्मी कार्ड दिखाकर नवयुवकों को आर्मी में भर्ती कराने के नाम से पैसे लेकर ठगी कर रहा है।

सूचना पर एसटीएफ की टीम को जांच करते हुये इस फर्जी आर्मी ऑफिसर के बारे में जानकारी एकत्रित कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। एसटीएफ टीम द्वारा उन नवयुवकों के बारे में जानकारी गयी जिनसे धोखाधड़ी की गयी थी, से पूछताछ की गयी तो पता चला कि पटेलनगर क्षेत्र में रहने वाले प्रमोद कुमार उर्फ वासू ने उन्हें बताया था कि वह आर्मी में अफसर है और मेरी आर्मी में अच्छी जान पहचान है जहां पर विभिन्न ट्रेडमेन के पद निकलते ही रहते हैं, जिन पर वह नौकरी लगवा सकता है।

जिसके लिये उसने प्रत्येक नवयुवक से 03 से 3.50 लाख रूपये झांसा देकर ले लिये व उन लड़को को मिलिट्री हास्पिटल देहरादून में आर्मी की वर्दी पहने हुये भी मिला था जिस कारण से उनको यकीन हो गया कि वह आर्मी अफसर ही है। एक नवयुवक परवेज ने बताया कि उसको तो आर्मी में चालक के पद पर भर्ती करने का एक एडमिट कार्ड भी दिया और बाद में फर्जी मेरिट लिस्ट दिखाकर सलेक्शन होना बताया।

जब परवेज मिलिट्री हास्पिटल देहरादून देहरादून पहुंचा तो पाया की वह मेरिट लिस्ट जाली थी। उस मेरिट लिस्ट मे प्रमोद कुमार ने एडिट कर उसका नाम डाला था। जिस सम्बन्ध मे परवेज निवासी पटेलनगर ने थाना पटेल नगर मे मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने अभियुक्त प्रमोद कुमार उर्फ वासू को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक फर्जी आर्मी पहचान कार्ड, एक जोडी आर्मी की वर्दी व अन्य आर्मी से सम्बन्धित पोशाक व मोबाइल फोन बरामद हुए। जो कि चंद्रपाल खेड़ी पो. नुक्कड़ थाना नुक्कड़ जनपद सहारनपुर यूपी का रहने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+