देश की पहली नियो मेट्रो देहरादून और पॉड टैक्सी हरिद्वार में, इस तरह सुविधा देने वाला पहला राज्य होगा उत्तराखंड

उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन देश की पहली नियो मेट्रो देहरादून में दो कॉरिडोर पर शुरू करेगा इसके साथ ही देश की पहली पॉड टैक्सी हरिद्वार में चलाई जाएगी।

 Country first Neo Metro Dehradun Pod Taxi Haridwar, Uttarakhand first state to provide facilities

उत्तराखंड के ट्रैफिक सिस्टम को सुधारने के लिए दो बड़े प्रोजेक्ट पर एक साथ काम हो रहा है। उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UKMRC) देश की पहली नियो मेट्रो देहरादून में दो कॉरिडोर पर शुरू करेगा इसके साथ ही हरिद्वार में देश की पहली पॉड टैक्सी चलाई जाएगी। यूकेएमआरसी का दावा है कि उत्तराखंड इस तरह की सुविधा देने वाला पहला राज्य होगा।

देहरादून नियो मेट्रो प्रोजेक्ट तैयार

यूकेएमआरसी ने देहरादून नियो मेट्रो प्रोजेक्ट को तैयार किया है। 1663 करोड़ की लागत से इस प्रोजेक्ट को पूरा कराया जाएगा। प्रोजेक्ट को वर्ष 2026-27 तक पूरा कराने का लक्ष्य रखा है। नियो मेट्रो रबर टायर आधारित मास ट्रांजिट सिस्टम है, जो ओवरहेड इलेक्ट्रिक कंडक्टर से बिजली खींचता है। यह एक डेडिकेटेड एलिवेटेड ट्रैक पर चलती है। प्रोवाइड ऑन डिमांड (पॉड) टैक्सी चालक रहित इलेक्ट्रिक वाहन हैं, जो विशेष रूप से डिजाइन किए गए ट्रैक पर चलते हैं।

दो नियो मेट्रो कॉरिडोर

नियो मेट्रो परियोजना में केंद्र और राज्य की बराबर हिस्सेदारी होगी। आईएसबीटी से गांधी बाग और एफआरआई से रायपुर तक दो नियो मेट्रो कॉरिडोर शहर के 22.42 किलोमीटर एरिया को कवर करेंगे। नियो मेट्रो ट्रेन अधिकतम 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेगी। इसकी औसत गति 25 किमी प्रति घंटे की होगी। नियो मेट्रो ट्रेन परियोजना केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्रालय से मंजूरी लेने की प्रक्रिया में है।

हरिद्वार पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट को वर्ष 2026-27 तक का लक्ष्य

पॉड टैक्सियों के लिए हरिद्वार में 21 स्टॉप के साथ 20.74 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। पॉड टैक्सी का सीतापुर (ज्वालापुर) से भारत माता मंदिर तक 14.55 किलोमीटर का एक बड़ा हिस्सा होगा। यह तीन प्रमुख इलाकों सिटी हॉस्पिटल से दक्ष मंदिर, वाल्मीकि चौक से लालतारो ब्रिज और गणेशपुरम से डीएवी स्कूल से जुड़ा रहेगा। हरिद्वार पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट को वर्ष 2026-27 तक पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

2025 तक चंडी देवी रोपवे के निर्माण की योजना

इस प्रोजेक्ट पर 1330 करोड़ रुपए की लागत आएगी। 161 करोड़ की लागत से वर्ष 2025 तक चंडी देवी रोपवे के निर्माण की योजना बनाई है। इसके अलावा 2 किमी लंबा रोपवे तीर्थयात्रियों को हर की पौड़ी से चड़ी देवी तक 9 मिनट में ले जाएगा। वर्ष 2027 तक 466 करोड़ की लागत से नीलकंठ रोपवे प्रोजेक्ट को पूरा लिया जाएगा। रोपवे और पॉड टैक्सियों को पीपीपी मोड में विकसित किया जाएगा।

Recommended Video

    Kedarnath dham में नजर आएगी भव्य 60 क्विंटल वजनी कांसे की 'ऊँ' आकृति, देखिए अद्भुत नजारा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+