Uttarakhand: देश की पहली हिमालयी एयर सफारी की शुरूआत, हरिद्वार में डीएम ने भरी जायरोकॉप्टर की उड़ान
HARIDWAR NEWS जंगल की सफारी की तरह अब उत्तराखंड और हिमालय की खूबसूरत वादियों की एयर सफारी शुरू हो गई है। इसकेे लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद जायरोकॉप्टर से एयर सफारी शुरू कराने की तैयारी में है।

हरिद्वार में इसका ट्रायल हो चुका है। एक सीट एयरोकॉप्टर से पर्यटक हवा में रोमांच करने के साथ हिमालय की खूबसूरती और सौंदर्य को करीब से निहार सकते हैं। जिसके जरिए पर्यटक आसानी से ऐसे पर्यटक स्थलों तक पहुंच पाएंगे।
उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अनोखी पहल शुरू की गई है। हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने जायरोकॉप्टर के परीक्षण की उड़ान भरी। इसके जरिए उत्तराखंड में देश की पहली हिमालयी एयर सफारी की शुरूआत हो गई है।
जायरोकॉप्टर एडवेंचर शुरू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। शनिवार को हरिद्वार के बैरागी कैंप में जायरोक्राप्टर की उड़ान ट्रायल में सफल रही। जायरोकॉप्टर से एयर सफारी के लिए पर्यटन विभाग को डीजीसीए की मंजूरी मिल गई है।
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद राजस एयरो स्पोर्ट्स एवं एडवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से जायरोकॉप्टर से एयर सफारी शुरू करेगा। इसके जरिए हिमालय, पर्वतमाला, नदियों के हवाई दृश्य का आनंद ले सकते हैं। सिंगल सीटर एयरोकॉप्टर को जर्मनी से खरीदा गया है।
उत्तराखंड में पर्यटन में अपार संभावनाएं है। जिसके लिए सरकार लगातार पहल कर रही है। प्रकृति ने दिल खोलकर यहां खूबसूरती बिखेरी है। जिसे निहारने पर्यटक साल भर पहुंचते हैं। कई ऐसे लोकेशन हैं जहां तक पर्यटक नहीं पहुंच पाते, उन तक पहुंचने के लिए अब जायरोकॉप्टर की मदद ली जाएगी। जिससे लोग प्रकृति के करीब पहुंचकर इसका आनंद ले सकेंं।












Click it and Unblock the Notifications