सीओ की पत्नी का देहरादून में मर्डर, आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून के कोतवाली डालनवाला क्षेत्र में एक महिला के के मर्डर से सनसनी फैल गई। मर्डर का आरोप 30 वर्षीय बेटे पर लगा है। पुलिस ने पिता की सूचना पर आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी पीटीएस मुरादाबाद में नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक (मिनिस्टीरियल) मलखान सिंह द्वारा कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उनके पुत्र आदित्य उम्र 30 वर्ष के द्वारा बलवीर रोड, भागरथी एन्क्लेव में उनके आवास पर उनकी पत्नी बबीता रानी उम्र 57 वर्ष की सब्बल मारकर हत्या कर दी गई है।

COs wife murdered in Dehradun

उक्त सूचना पर उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराते हुए प्रभारी निरीक्षक डालनवाला पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे, घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून और अन्य अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। जानकारी में मलखान सिह द्वारा बताया गया कि उनका पुत्र मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

घटना के सम्बन्ध में मलखान सिंह द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना डालनवाला में हत्या का अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना में शामिल उनके पुत्र आदित्य को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है तथा मौके से घटना में प्रयुक्त सब्बल को कब्जे में लिया गया है। घटना के सम्बन्ध में अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+