हरिद्वार की हरकी पैड़ी से केदारनाथ तक कांग्रेस निकालेगी केदारनाथ बचाओ यात्रा, जानिए क्यों

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के बीच सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने 24 जुलाई से केदारनाथ बचाओ यात्रा निकालने का ऐलान किया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि 24 जुलाई से यात्रा हरिद्वार की हरकी पैड़ी में गंगा स्नान करके शुरू की जाएगी, जबकि केदारनाथ में पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का समापन होगा।

Congress will take out Kedarnath Bachao Yatra from Harki Paidi in Haridwar to Kedarnath know why

यात्रा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी समेत कई विधायक शामिल होंगे। दिल्ली के बुराड़ी में बन रहे केदारनाथ धाम के प्रतिकात्मक मंदिर निर्माण को लेकर जमकर विरोध हो रहा है। तीर्थ पुरोहितों के विरोध के बाद कांग्रेस भी इस विवाद में कूद गई है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि दिल्ली में केदारनाथ धाम के नाम से मंदिर बनाया जा रहा है, साथ ही कहा जा रहा है कि जो लोग केदारनाथ नहीं जा सकते हैं, उन्हें पुण्य दिल्ली में प्राप्त होगा। ऐसे में भाजपा सरकार हमारी आस्था और संस्कृति के साथ खिलवाड़ कर रही है।

बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाए जाने का विरोध किया। गणेश गोदियाल ने कहा एक ट्रस्ट जिसका नाम केदारनाथ धाम दिल्ली ट्रस्ट है। उसमें जाकर मुख्यमंत्री का केदार शीला के साथ वहां पहुंचकर उसे मंदिर का शिलान्यास करना और उस को केदारनाथ वाली आकृति प्रदान करना और ये कहना की जो लोग केदारनाथ धाम की यात्रा नहीं कर सकते वह दिल्ली में केदारनाथ में अपनी यात्रा कर सकते हैं।

यह हमारी धार्मिक मान्यताओं के और उत्तराखंड के वर्तमान से लेकर भविष्य के हितों के साथ खिलवाड़ है। गणेश गोदियाल ने मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जो शीला दिल्ली लेकर गए हैं। उसे वापस लाना चाहिए। और ट्रस्ट का नाम बदल जाए और इसे इस रूप में प्रचारित ना किया जाए कि केदारनाथ मंदिर अब दिल्ली बन गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+