लोकसभा चुनाव में हुई हार के कारणों की कांग्रेस ने शुरू की समीक्षा, तीन दिनों तक चलेगा मंथन, जानिए क्या-क्या

लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचों सीटो पर हुई हार के कारणों की कांग्रेस ने समीक्षा शुरू हो गई है। कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी देहरादून पहुंच गई है।

कमेटी के सदस्य पूर्व सांसद पीएल पुनिया व सांसद रजनी पाटिल तीन दिनों तक लोकसभा वार बैठक कर पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों से चुनाव हार की समीक्षा करेंगे।

Congress starts review reasons defeat Lok Sabha elections brainstorming continue three days know

प्रदेश कांग्रेस में लंबे समय से संगठन और बड़े नेताओं के बीच जुबानी जंग भी जारी है। हार के लिए कई बार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लग चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा तो पार्टी के सीनियर नेताओं के चुनाव न लड़ने पर सवाल खड़े कर चुके हैं।जिसके बाद पूर्व सीएम हरीश रावत की ओर से भी बयानबाजी की गई।

फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सामने अब सब खुलकर अपनी बात रख रहे हैं। जिसके बाद रिपोर्ट हाईकमान को सौंपी जाएगी। हालांकि बदरीनाथ और मंगलौर में मिली जीत से पार्टी उत्साहित है। दोनों नवनियुक्त विधायकों का पार्टी कार्यालय में सम्मान हुआ है।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि सबसे पहले अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायकों के साथ समीक्षा बैठक की गई। इसके बाद संसदीय क्षेत्र के सभी एआईसीसी, पीसीसी सदस्यों, जिला, ब्लाक व नगर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक और फिर नैनीताल संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायकों, एआईसीसी, पीसीसी सदस्यों, जिला, ब्लाक व नगर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक की गई।

शुक्रवार 19 जुलाई को 10 बजे से गढ़वाल संसदीय, दो बजे से टिहरी संसदीय और शाम पांच बजे से हरिद्वार संसदीय क्षेत्र की समीक्षा बैठक होगी। 20 जुलाई को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और फ्रंटल संगठन, विभाग व प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।

कमेटी लोकसभा चुनाव में हार के कारणों पर पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों से फीडबैक लेगी इसके बाद फैक्ट फाइंडिंग कमेटी हाईकमान को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। जिसके बाद प्रदेश में कुछ बदलाव होने और फैसला होने की संभावना जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+