उत्तराखंड में सत्ता ​परिवर्तन को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का होगा 'श्रीगणेश'

हरीश रावत का ऐलान, कांग्रेस निकालेगी परि‍वर्तन यात्रा

देहरादून, 21 अगस्त। उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन को लेकर कांग्रेस परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है। उत्तराखंड में कांग्रेस की चुनावी कमान संभाल रहे पूर्व सीएम हरीश रावत ने गढ़वाल और कुमाऊं में परिवर्तन यात्रा 3 सितंबर से 6 सितंबर तक चलाने का ऐलान कर दिया है। हरीश रावत ने परिवर्तन यात्रा को प्रदेश अध्‍यक्ष गणेश गोदि‍याल के नेतृत्व में चलाने और हर काम से पहले श्री गणेश करने की बात भी कही हैा इसके साथ ही कांग्रेस चुनाव तक महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।

uttarakhand, uttarakhand news, uttarakhand hindi news, dehradun, harish rawat, congress

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ श्री गणेश
शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस का हर काम अब श्री गणेश के साथ होगा। जो कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ कदम से कदम मिलाने और उनके नेतृत्व में चलने की बात की गई। राजनीति के जानकार हरीश रावत के इस बयान को हिंदुत्व कार्ड से भी खेलने से जोड़ रहे हैं। बता दें कि आप ने पहले ही हिंदुत्व कार्ड की राजनीति प्रदेश में शुरू की है। बीजेपी पहले ही​ हिंदुत्व के सहारे चुनाव में जनता के बीच जाने की तैयारी कर चुकी है। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा 3 सितंबर से 6 सितंबर तक चलेगी।हरीश रावत ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य बीजेपी शासन में 4 सालों में जो​ विकास के कार्य रुके और प्रदेश को पीछे धकेलने का काम किया गया है उसे वे जनता तक ले जाने का काम करेंगे।

सीएम को विधानसभा क्षेत्र में घेरने की कोशिश
कांग्रेस अपनी परिवर्तन यात्रा की शुरूआत सीएम पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र से करने जा रही है। साफ है कांग्रेस सीएम को उनके ​ही विधानसभा में घेरने की तैयारी में है। रावत ने बताया कि 3 सितंबर को खटीमा में शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए बाइक रैली निकाली जाएगी। इसी दिन नानकमत्ता गुरुद्वारे में मत्था टेक कर प्रसाद ग्रहण किया जाएगा। नानकमत्ता और सितारगंज विधानसभा क्षेत्र में जनसभाएं की जाएंगी। 4 सितंबर को किच्छा, लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में जनसभाएं की जाएंगी।हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में बाइक रैली निकाली जाएगी।5 सितंबर को कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में जनसभाएं और बाइक रैली निकाली जाएगी। रामनगर, जसपुर ,काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। 6 सितंबर को बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा की जाएगी। इसके अलावा गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा और बाइक रैली निकाली जाएगी। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा के साथ ही पहले चरण की यात्रा का समापन हो जाएगा।हरीश रावत ने कहा कि वह 2 दिन हरिद्वार की भी परिक्रमा भी करेंगे।

हरदा के दिखने लगे चुनावी रंग
चुनाव से पहले ही कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत सोशल मीडिया से लेकर जनता से सीधा संवाद करने में जुट गए हैं। प्रदेश के हर मुद्दे पर हरीश रावत सोशल मीडिया में अपनी बेबाक राय रखने में जुटे हैं। धामी सरकार को घेरने के साथ ही वे आप को भी निशाना बना रहे हैं। इसके अलावा अपने जिस अलग अंदाज के लिए हरीश रावत जाने जाते हैं। वे सभी तरीके हरीश रावत अपनाने लगे हैं। शुक्रवार को वह अचानक डिस्‍पेंसरी रोड स्थित राजमा चावल की एक दुकान में पहुंच गए। वहां राजमा चावल का आनंद भी उठाने के साथ ही हरीश रावत ने लोगों को राजमा चावल ​भी खिलाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+