Uttarakhand Congress:पूर्व सीएम हरीश रावत ने हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा में दिखाई ताकत,​ये बड़े चेहरे हुए शामिल

पूर्व सीएम हरीश रावत की हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा का आगाज

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत की भारत जोड़ो यात्रा हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा का आगाज हो गया। हरिद्वार के उदलहेड़ी गांव में चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर मार्ल्यापण हवन व पूजा कर हरीश रावत ने अपनी यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद हरीश रावत ने जनसभा को भी संबोधित किया।

CONGRESS HARIDWAR Zindabad Yatra Bharat Jodo HARISH RAWAT Chaudhary Charan Singh Udalhedi village addressed public meeting.

कांग्रेस अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, समेत हरिद्वार जिले के कांग्रेस विधायक शामिल हुए

यात्रा उदलहेड़ी से प्रारंभ होकर लहबोली, मन्नाखेड़ी, दहियाकी से होकर नसीरपुर में समाप्त हुई। इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत हरिद्वार जिले के कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत, वीरेंद्र जाति, ममता राकेश, रवि बहादुर और राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, वीरेंद्र रावत, सुधीर शांडिल्य, सुशील राठी, आदित्य राणा, हंसराज सचदेवा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। इसके बाद हरीश रावत ने जनसभा को भी संबोधित किया।

हरिद्वार में हरीश रावत ने अपनी ताकत का एहसास कराया

कांग्रेस के अंदर चल रही वर्चस्व की लड़ाई के बीच हरिद्वार में हरीश रावत ने अपनी ताकत का एहसास कराया। इससे पहले बुधवार को प्रीतम सिंह ने ​देहरादून में 14 विधायकों के साथ सचिवालय कूच कर अपनी शक्ति प्रदर्शन किया। खास बात ये रही कि प्रीतम सिंह के सचिवालय कूच से किनारा करने वाले प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा हरिद्वार यात्रा में शामिल हुए। हरिद्वार के उदलहेड़ी गांव से शुरू हुई हरीश रावत की यात्रा में गुरूवार को हरिद्वार जिले के विधायक ही नजर आए। हालांकि अभी यात्रा 25 नवंबर तक होनी है। ऐसे में इस यात्रा में कब कौन शामिल होगा। इसका कांग्रेस संगठन और हरीश रावत को भी इंतजार रहेगा। हरीश रावत की हरिद्वार यात्रा को लोकसभा 2024 की तैयारियों को लेकर भी जोड़ा जा रहा है। हरिद्वार में हरीश रावत की ​सक्रियता भी इस और इशारा कर रहे हैं कि हरीश रावत अपना आखिरी दांव हरिद्वार से चल सकते हैं। जो कि लोकसभा का टिकट माना जा रहा है।

25 नवंबर को जनसभा के साथ सपन्न होगी।

गुरूवार को शुरू हुई हरीश रावत की यात्रा 23 नवंबर को सुबह 11 बजे यात्रा नसीरपुर से शुरू होकर हरचंदपुर, निजामपुर, हरजौलीजट्ट, सिकंदरपुर, मुंडलाना, बुक्कनपुर, गाधारौणा से लढौरा पहुंचकर समाप्त होगी। 24 नवंबर को लंढौरा से शुरू होकर जौरासी, रणसूरा, बुढ़ाहेड़ी, सहदेवपुर, आदमपुर से होकर रोहालकी में संपन्न होगी। 25 नवंबर को अलीपुर से अलावलपुर, सुभाषगढ़ में सुभाष चंद बोस की मूर्ति पर मार्ल्यापण कर दीनारपुर, एक्ड़कला, बहादुरपुरजट, झाबरी, अंबूवाला बाजार, घिस्सूपुरा से धनपुरा में जनसभा के साथ सपन्न होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+