'एक मर्द नहीं मिला कांग्रेस को...' कैबिनेट मंत्री के वायरल बयान ने चुनाव में कैसे बढ़ाई BJP की मुश्किलें

viral statement BJP cabinet minister Subodh Uniyal: निकाय चुनाव को लेकर उत्तराखंड में माहौल गरमाता जा रहा है। इस बीच भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का एक बयान सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिससे भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कैबिनेट मंत्री के बयान से सियासी पारा भी चढ़ गया है।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल कोटद्वार में शैलेंद्र रावत के लिए प्रचार करने पहुंचे। इस बीच सुबोध ने अपना संबो​धन देते हुए कहा कि कोटद्वार की सीट जनरल सीट है। कांग्रेस को इस सीट पर एक मर्द नहीं मिला।

Congress could not find single man How bjp cabinet minister subodh uniyal viral statement elections

शैलेंद्र रावत के खिलाफ। दरअसल कोटद्वार मेयर की सीट अनारक्षित है। भाजपा ने इस सीट पर शैलेंद्र रावत को टिकट दिया। जबकि कांग्रेस ने इस सीट पर महिला प्रत्याशी रंजना रावत को उतारा है। इसी को लेकर कैबिनेट मंत्री ने टिप्पणी कर दी। जिसको लेकर बवाल हो गया है। कांग्रेस ने इस बयान पर आ​पत्ति दर्ज कराई है। पार्टी प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कोटद्वार में भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र रावत के चुनाव प्रचार के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल की ओर से दिए दिए बयान पर कांग्रेस ने कड़ी आलोचना की है।

सुबोध के बयान को कांग्रेस ने महिला विरोधी मानसिकता करार देने के साथ उनसे माफी मांगने की मांग की है। उधर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के इस बयान के बाद सियासत गरमा गई है और सोशल मीडिया पर भी इस बयान को लेकर कई तरह की चर्चा की जा रही है।

उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार गजेंद्र रावत ने फेसबुक पर लिखा कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का कोटद्वार जाकर कांग्रेस पर "मर्द का बच्चा" प्रत्याशी न लड़वाने की बजाय रंजना रावत को टिकट देने पर हंगामा मचा हुआ है। सुबोध उनियाल क़े बयान क़े बाद ऋतू खंडूरी का बयान अखबार मे छपा है जिसमे ऋतू खंडूरी कह रही है कि देश ही नहीं राजनीति भी पुरुष प्रधान हो गई है। सुबोध उनियाल का बयान आने पर ऋतू खंडूरी कांग्रेस क़े निशांने पर आ गई है कि भाजपा को विधानसभा चुनाव मे कोटद्वार मे सुरेन्द्र सिंह नेगी मर्द का बच्चा क़े सामने लड़वाने को महिला ऋतू खंडूरी को क्यों उतारा। ऋतू खंडूरी का ऐन वक़्त पर पुरुष प्रधान राजनीति वाला बयान बहुत वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+