हिमाचल और उत्तराखंड की चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने किए प्रत्याशियों का ऐलान
कांग्रेस ने हिमाचल और उत्तराखंड की दो-दो सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट पर डॉ पुष्पेंद्र वर्मा को टिकट दिया गया है।
जबकि नालागढ़ सीट पर हरदीप सिंह कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। हिमाचल प्रदेश में तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे मंजूर होने के बाद उपचुनाव हो रहा है। जिनमें देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ शामिल हैं।

उत्तराखंड की बदरीनाथ सीट पर लखपत बुटोला और मंगलौर सीट पर काजी निजामुद्दीन को प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों का पहले ही ऐलान कर दिया है। बदरीनाथ से भाजपा ने पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी को प्रत्याशी बनाया है।
भंडारी लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए थे। मंगलौर विधानसभा सीट से भाजपा ने करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी बनाया है। भड़ाना हरियाणा और उत्तर प्रदेश में विधायक रह चुके हैं। मंगलौर सीट से बसपा ने दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी के पुत्र उबेदुर्रहमान को मैदान में उतारा है।
बता दें कि उपचुनाव के लिए नामांकन के लिए आखिरी तारीख 21 जून होगी। 24 जून तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 26 जून होगी। इसके बाद 10 जुलाई को मतदान होगा। 13 को मतगणना होगी।












Click it and Unblock the Notifications